×

Diwali 2022: दिवाली पर राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

Diwali 2022: दिवाली का त्योहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार कपड़े पहनें।

Anupma Raj
Published on: 23 Oct 2022 9:14 AM GMT
Astro Tips for Diwali 2022
X

Diwali Tips 2022 (Image: Social Media)

Diwali 2022: दिवाली का त्योहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर आप दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार कपड़े पहनें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं राशि अनुसार किस रंग के पहने कपड़े, जिससे मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा:

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए इस दिवाली पर लाल और गोल्डन रंग शुभ रहेगा क्योंकि इस राशि के स्वामी मंगल हैं, ऐसे में इस राशि के लोगों को दिवाली के मौके पर लाल रंग का इस्तेमाल करने पर मंगल और देवी लक्ष्मी की कृपा बरसेगी क्योंकि लाल रंग साहस का प्रतिनिध्त्व करता है। इसलिए दिवाली पर मेष राशि वालों को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को दिवाली पर सफेद या नीले रंग का उपयोग करना सुख-समृद्धि प्रदान करेगा। इसलिए वृषभ राशि के लोगों को दिवाली के मौके पर सफेद या नीले रंग का कपड़ा पहनना चाहिए क्योंकि सफेद रंग शुद्धता का वहीं नीला रंग शक्ति का प्रतीक है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को दिवाली पर नारंगी रंग का इस्तेमाल करना जीवन में शुभता ला सकता है। इसलिए मिथुन राशि वालों को नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा माने गए हैं और चंद्रमा को सफेद रंग प्रिय होता है। ऐसे में अगर मिथुन राशि वाले दिवाली पर सफेद के साथ लाल रंग के वस्त्र पहनेंगे तो धन के साथ सौभाग्य में वृद्धि होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए दिवाली पर भूरे या मैरून रंग शुभ होंगे। इसलिए सिंह राशि के लोग अगर दिवाली पर भूरे या मैरून रंग के वस्त्र पहनेंगे तो मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होंगी क्योंकि यह रंग आर्थिक संकट से मुक्ति का कारक बनेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोग दिवाली पर हरे रंग के कपड़े पहनने, यह शुभ रहेगा। दरअसल हरा रंग प्रकृति और कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए इस रंग के वस्त्र पहनने पर मां लक्ष्मी कन्या राशि वालों की जीवन खुशियों से भर देती हैं।

तुला राशि

दरअसल तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं जिन्हें गुलाबी और चमकीला सफेद रंग पसंद है। इसलिए दिवाली पर इस राशि के जातक गुलाबी या चमकीला सफेद रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करेंगे तो उन्हें वैभव और यश की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिवाली पर पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा। इस दिन ज्यादा से ज्यादा इन रंगों का इस्तेमाल करें। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी की कृपा से धन आगमन के मार्ग खुलेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के लोग दिवाली के दिन पीला रंग या गोल्डन रंग कपड़े पहने क्योंकि यह संपन्नता का कारक बनेगा। दिवाली के मौके पर पीला रंग या गोल्डन रंग के वस्त्र पहनकर धन की देवी की पूजा करने से कुबेर देव भी अपनी कृपा बरसाएंगे क्योंकि पीला रंग उमंग का प्रतीक है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिवाली पर सफेद, बैंगनी या नीला रंग पहनना बेहद शुभ रहेगा। दरअसल मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं जिन्हें काला और नीला रंग बेहद पसंद है। इसलिए इस दिवाली पर नीले रंग का कपड़ा पहन सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिवाली पर ग्रे रंग के वस्त्र पहनना अच्छा रहेगा। दरअसल ग्रे या स्लेटी रंग बुराइयों को नष्ट करने वाला माना गया है। साथ ही इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों को गुलाबी रंग पहनना चाहिए। दरअसल गुलाबी रंग मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। मां लक्ष्मी गुलाबी रंग के कमल पर विराजमान रहती हैं। ऐसे में मीन राशि वाले अगर दिवाली के मौके पर गुलाबी रंग के वस्त्र पहनेंगे तो सुखी वैवाहिक जीवन के साथ अपार धन की प्राप्ति होगी।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story