×

Diwali 2022 Laxmi Puja: दिवाली पर इन 5 चीजों के भोग के बिना अधूरी होती है मां लक्ष्मी की पूजा

Diwali 2022 Lakshmi Puja Vidhi: हिंदू मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व रहता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 6 Oct 2022 10:09 AM GMT
Goddess Maa Lakshmi
X

Goddess Maa Lakshmi (Image: Social Media)

Diwali 2022 Lakshmi Puja Vidhi: हिंदू मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व रहता है। भारत में दिवाली अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। बता दे हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान गणपति, देवी लक्ष्मी, मां सरस्वती और कुबेर जी की पूजा की जाती है।

दरअसल मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी भी माना जाता है। ऐसे में दिवाली के खास मौके पर भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के प्रसाद चढ़ाएं जाते हैं। तो आइए जानते हैं दिवाली पर केस सी 5 चीज़ों के भोग के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है:

बताशा

माता लक्ष्मी को बताशा का भोग लगाना चाहिए। दरअसल माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप प्रसाद में बताशा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बताशे का भोग लगाकर प्रसाद के तौर पर सबको बांट सकते हैं। बता दे बताशे का संबंध भी चंद्रमा से है, इसलिए दिवाली के दिन बताशे और चीनी के खिलौने माता लक्ष्मी को अर्पित किए जाते हैं।

पानी फल

दरअसल मां लक्ष्मी को पसंदीदा फलों में से एक जल सिंघारा यानी पानी फल भी है। बता दे जल में पैदा होने के कारण यह माता लक्ष्मी को प्रसन्न है। मौसमी फल होने के कारण यह बाजार में आसानी से मिल जाएगा और इसका आप भोग लगा सकते हैं।

नारियल

दरअसल मां लक्ष्‍मी को प्रिय होने के कारण नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। बता दे नारियल कई परत में होने के कारण इसे अत्‍यंत शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्‍मी से जुड़ी प्रत्‍येक पूजा में श्रीफल का भोग लगाना अनिवार्य माना जाता है। नारियल को लगभग सभी पूजा पाठ में शामिल किया जाता है।

पान

दरअसल माता लक्ष्मी की पूजा में पान का होना बहुत शुभ माना जाता है। बता दे पान को प्रसन्नता का कारक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्मांड के रूप में पूजा में पान पर सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए दिवाली और शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप उनकी पूजा में पान का भोग लगा सकते हैं।

मखाने या खीर

दरअसल ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मखाने और चावल की खीर का भोग लगा सकते हैं। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बाजार में बनी मिठाई की बजाए आप मां को घर में बनी खीर, हलवा या फिर सफेद मिठाई प्रसाद स्‍वरूप चढ़ाएं। ऐसा करने वाले भक्‍त को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और मां लक्ष्मी की कृपा से भक्तों को समस्‍त सुखों की प्राप्ति होती है। आप चाहे तो मखाने की खीर का भी भोग लगा सकते हैं। इससे भी मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी कर देती हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story