Diwali 2022 Moning Upay: मां लक्ष्मी की होगी कृपा अगर दिवाली पर सुबह-सुबह कर लें ये उपाय

Diwali 2022 Moning Upah: हिंदू धर्म के अनुसार दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 18 Oct 2022 1:20 PM GMT (Updated on: 18 Oct 2022 1:23 PM GMT)
Diwali Upay
X

Diwali Upay (Image: Social Media)

Diwali 2022 Moning Upay : हिंदू धर्म के अनुसार दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन अगर धन से जुड़ी कोई भी उपाय किया जाए तो साल भर धन की कमी नहीं होती और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। तो आइए जानते हैं मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दिवाली के दिन कौन से उपाय करनी चाहिए:

मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार को साफ सुथरा रखें और फूलों या रंगोली से सजाएं। आप चाहें तो दिया से भी सजा सकते हैं।

अगर आप चाहते हैं की मां लक्ष्मी की कृपा मिले तो नियमित रूप से ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर के बाहर पूरी तरह से सफाई करें। साथ ही मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें और मुख्य द्वार के आसपास चप्पलों का ढेर न लगाएं।

दिवाली के दिन ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर घर के पूजा स्थल को पूरी तरह से नियमानुसार साफ करें। दरअसल ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता। ऐसा रोज करना चाहिए। साथ ही घर के पूजा स्थल को वास्तु अनुसार सही दिशा में स्थापित करें।

दरअसल दिवाली के रात पूजा के बाद चांदी की कटोरी में कपूर जलाकर लक्ष्मी जी की आरती करें। बता दे ऐसा करने से से व्यक्ति को जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दिवाली की शाम साबुद उड़द, दही और सिंदूर पीपल की जड़ में रखकर दीपक जलाएं। दरअसल ऐसा करने से लाभ होगा। साथ ही धनलाभ और आय में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ती हैं।

दरअसल दिवाली की शाम बरगद के पेड़ की जटा में गांठ लगाने से धनलाभ होता है। बता दे धन लाभ होने के बाद इस गांठ को खोल दें।

दरअसल दिवाली के दिन पूजन के समय मां लक्ष्मी को कच्ची चने की दाल अर्पित करें। अब पूजा के बाद इस दाल को पीपल में चढ़ा दें। बता दे इससे धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

दरअसल दिवाली अमावस्या के दिन पड़ती है। ऐसे में आप आपने घर के सभी कोने में दीपक जलाएं। बता दे इस दिन रात के समय घर में सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है। ऐसा करने से घर की दरिद्रता तो दूर होती ही है साथ ही, भूत-प्रेत संबंधी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story