×

Diwali 2023: जानें अगले साल कब मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार और साथ ही जानें शुभ मुहूर्त

Diwali 2023: दिवाली का त्योहार पूरे भारत भर में धूमधाम से मनाया जाता है। दरअसल हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व होता है। दिवाली के दिन दीप जलाकर दिवाली का जश्न मनाया जाता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 24 Oct 2022 10:01 AM GMT
Diwali 2023 Date and Shubh Muhurt
X

Diwali 2023 (Image: Social Media)

Diwali 2023: दिवाली का त्योहार पूरे भारत भर में धूमधाम से मनाया जाता है। दरअसल हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व होता है। इसलिए दिवाली के दिन पूरे देश में दीप जलाकर दिवाली का जश्न मनाया जाता है। बता दे इस दिन भगवान गणपति और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन यानी कार्तिक अमावस्या की रात में मां लक्ष्मी स्वंय धरती पर पधारती हैं और घर-घर में विचरण करती हैं।

दरअसल इस साल दिवाली 24 अक्टूबर यानी आज धूमधाम से मनाई जा रही है। कहते है दिवाली के दिन घरों में चारों और दीपक प्रज्वलित कर उजाला किया जाता है ताकि देवी मां लक्ष्मी वहीं वास करें। इसके अलावा कहा जाता है कि जिस घर में स्वच्छता और प्रकाश होता है, उस घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं।

कब है दिवाली 2023

दरअसल हिंदू पंचांग के मुताबिक, दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। अगले साल 2023 में दिवाली 12 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी। बता दे पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 12 नवंबर 2023 को दोपहर बाद 02 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 13 नवंबर सोमवार को दोपहर बाद 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। इसलिए अगले साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी।

दरअसल हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास में अमावस्या के दिन प्रदोष काल होने पर दीपावली (महालक्ष्मी पूजन) मनाने का विधान है। ऐसे में साल 2023 में दिवाली 12 नवंबर को मनाना ही उचित होगा। हालांकि 13 को भी अमावस्या तिथि है, जिसके कारण कुछ लोग दिवाली का पर्व 13 नवंबर को भी मना सकते हैं।

दिवाली 2023 पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त्त : 17:40:57 से 19:36:50 तक

अवधि होगी : 1 घंटे 55 मिनट

प्रदोष काल : 17:29:11 से 20:07:41 तक

वृषभ काल : 17:40:57 से 19:36:50 तक

दिवाली महानिशीथ काल शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त : 23:39:02 से 24:31:52 तक

अवधि : 0 घंटे 52 मिनट

महानिशीथ काल : 23:39:02 से 24:31:52 तक

सिंह काल : 24:12:32 से 26:30:11 तक




Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story