×

दिवाली के दिन इन उपायों को पूरी श्रद्धा से करें, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर देंगी समृद्धि

दीपों का त्योहार दीवाली  अंधकार को दूर करता है। और प्रकाश की तरफ ले जाता है। इस दिन सभी ओर दीपों की रोशनी  जगमगाती रहती है। कहते है कि जब रामचंद्र जी लंका पर विजय पाकर और 14 वर्ष का वनवास काट कर अयोध्या लौटे तो उस दिन पूरे नगर में दीप जलाए गए थे।

suman
Published on: 11 Aug 2023 5:53 AM GMT
दिवाली के दिन इन उपायों को पूरी श्रद्धा से करें, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर देंगी समृद्धि
X

जयपुर: दीपों का त्योहार दीवाली अंधकार को दूर करता है। और प्रकाश की तरफ ले जाता है। इस दिन सभी ओर दीपों की रोशनी जगमगाती रहती है। कहते है कि जब रामचंद्र जी लंका पर विजय पाकर और 14 वर्ष का वनवास काट कर अयोध्या लौटे तो उस दिन पूरे नगर में दीप जलाए गए थे। तभी से दीपालवी की शुरुआत हुई। दिवाली से कुछ दिन पहले लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करना शुरु कर देते है। ताकि लक्ष्मी का सफाई के साथ आगमन कर सकें और उन्हें प्रसन्न कर सकें।

इस साल दिवाली 27 अक्टूबर रविवार को हैं। इस दिन का ज्योतिषीय महत्व हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय है। जिसे अपनाकर आप भी अपने घर समृद्धि लाएं।

दीपावली पर किन्नरों को मिठाइयां और पैसे देकर बदले में किन्नर से एक रूपये का सिक्का मांग कर अपनी तिजोरी में रख लें, गरीबी दूर करने के लिए यह उपाय बड़ा ही कारगर माना जाता है।

लावारिस बच्ची के पिता बने पप्पू भरतौल, कभी बेटी साक्षी ने लगाया था गंभीर आरोप

इस साल रविवार के दिन दिवाली है इसलिए हो सके तो सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

बरगद के पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर तिजोरी में रखें इससे तिजोरी में धन बढ़ता जाएगा।

दीपावली की रात अपने घर में श्रीयंत्र स्थापित करें और रात को कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। धन वृद्धि में यह उपाय बड़ा शुभ और सफल है।

देश की पहली नेत्रहीन महिला IAS ने संभाला कार्यभार, रुला देगी संघर्ष की कहानी

दिवाली के दिन एक बिना कटा या फटा पीपल का पत्ता तोड़कर घर में ले आएं और इस पत्ते पर 'ओम महालक्ष्म्यै नमः' लिखकर पूजा स्थल पर रख दें।

दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन से पहले लौंग और इलायची का मिश्रण बना लें। फिर इसको सभी देवी-देवताओं को तिलक लगाएं। इस प्रयोग से आपको लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

suman

suman

Next Story