×

Diya Jalane ka Niyam: कहीं आप भी तो गलत तरह से नहीं रख रहे मुख्य द्वार पर दिया, जानिए शाम को घर पर दिया जलने का ख़ास नियम

Diya Jalane ka Niyam: हिन्दू धर्म में दिया अपनी मुख्य विशेषता रखता है ऐसे में अगर इसे नियम के साथ जलाया जाये तो माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव रहेगी।

Shweta Srivastava
Published on: 28 Nov 2023 11:23 AM GMT
Diya Jalane ka Niyam
X

Diya Jalane ka Niyam (Image Credit-Social Media)

Diya Jalane ka Niyam: हिन्दू धर्म में कई तरह की मान्यताएं हैं जिसके द्वारा लोग अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। वहीँ लोगों का ईश्वर के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी अपना अलग तरीका है। ऐसे में हिन्दू धर्म में कई नियम और विधि-विधान हैं जिसका भक्त पालन करते हैं। उन कई नियमों में से एक है भगवान् के समक्ष दीप प्रज्वलित करना। जहाँ भक्त सुबह और शाम भगवान् के सामने दिया जलाते हैं। वहीँ कई लोग शाम के समय घर के द्वार पर दिया ज़रूर जलाते हैं। आइये जानते हैं कि आखिर शाम को घर के द्वार पर दिया लोग क्यों जलाते हैं और इसकी क्या विशेषता है।

शाम को घर के द्वार पर क्यों जलाया जाता है दिया

कहते हैं कि अगर आप शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं तो माँ लक्ष्मी की आपको विशेष कृपा मिलती है। साथ ही परिवार में सुख शांति भी बनी रहती है। संध्या काल में भगवान् की पूजा अर्चना करने से सभी पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। लेकिन इसके साथ ही शाम को दीपक जलाने के कुछ नियम भी हैं। जिनका पालन करना बेहद ज़रूरी है। आइये जानते हैं कौन से हैं वो नियम जिनका आपको शाम का दीपक जलाते समय पालन करना चाहिए।

संध्या काल में दीपक जलाने के नियम

  • शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर कई लोग दिए रखते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए सही दिशा का होना भी बेहद ज़रूरी है। तो आपको बता दें कि हिन्दू मान्यताओं के अनुसार आपको दीपक मुख्य द्वार के दाहिनी तरफ ही रखना चाहिए।
  • वहीँ कुछ लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि जो दिया मुख्य द्वार पर रखना है वो घी का हो या तेल का तो आपको बता दें कि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर तेल या घी किसी का भी दीपक जला सकते हैं।
  • आपको बता दें कि द्वार पर अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो याद रखें कि उसमे रूई की बाती का उपयोग ज़रूर करें।
  • साथ ही अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं तो इसमें लाल धागे की बाती का प्रयोग करें।
  • आप जब भी कोई दिया जलाएं तो एक बात का आपको विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है कि आपका ये दिया खंडित नहीं होना चाहिए। साथ ही अगर ये दिया आप अपने घर के मुख्य द्वार पर रख रहे हैं तो इस बात का ख़ास ख्याल रखने की ज़रूरत है।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story