×

Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण पर भूलकर भी ना करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान

वहीं यह भी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए। भारतीय स्कंद पुराण के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान अनाज का आदान-प्रदान सभी पुण्यों का नाश होता है। इस समय किसी भी शुभ का करने से परहेज करना चाहिए।

Newstrack
Published on: 30 Nov 2020 5:58 AM GMT
Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण पर भूलकर भी ना करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान
X
Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण पर भूलकर भी ना करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान

लखनऊ: कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। चूंकि यह ग्रहण उपग्रह पर लग रहा है, इसलिए इस ग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकता है। वहीं 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। इन दोनों ग्रहणों भारत के अलावा अन्य देशों में देखा जा सकता है। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन यह ग्रहण अन्य देशों में देखा जा सकता है। भारतीय परम्परा के अनुसार, भारत में ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। वहीं चंद्र ग्रहण के समय लगने वालें सूतक काल में कुछ ऐसे भी काम है, जिन्हें करने से बचना चाहिए। तो आइए आपको बताते है कि इस चंद्र ग्रहण पर किन कामों को करने से बचना है...

ग्रहण में ना करें ये काम

माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान सर में तेल लगाना नहीं चाहिए। इसके अलावा सोना, भोजन-पानी करना, बाल बनाना, साथी से संबंध बनाना, कपड़े की धुलाई, ताला खोलना जैसे तमाम चीजों को करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें... राशिफल 30 नवंबर: इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें बाकी का हाल

ग्रहण के दौरान भोजन करने से होता है ये...

ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है आप जितने भोजन करेंगे, आपको नरक में उतने ही कष्ट दिया जाएगा। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक भोजन नहीं करना चाहिए।

Lunar Eclipse 2020

भगवान को गलती से भी ना करें स्पर्श

वहीं यह भी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए। भारतीय स्कंद पुराण के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान अनाज का आदान-प्रदान सभी पुण्यों का नाश होता है। इस समय किसी भी शुभ का करने से परहेज करना चाहिए।

ये भी पढ़ें... BJP को झटका: इस दिग्गज महिला नेता का निधन, लोकसभा अध्यक्ष ने जताया दुख

ग्रहण से पूर्व करें ये काम

भारतीय परम्परा के मुताबिक, चंद्र ग्रहण लगने से पूर्व सभी को स्नान कर लेना चाहिए। स्नान करने के बाद भगवान की पूजा-अर्चना करके हवन करना चाहिए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story