×

Dream Astrology Meaning: भोजन का सपना कैसा होता है, जानिए अच्छा बुरा कैसा देता है संकेत, क्या आपने भी देखा है खाना का सपना

Sapne Me Khana Khana Kaisa Hota Hai: सपने हर कोई देखता है इसका मतलब अलग अलग होता है। किसी सपने का मतलब होता अच्छा तो किसी का खराब, जानिए सपने में खाना खाते देखने का मतलब...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 Dec 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 3 Dec 2023 2:00 AM GMT)
Dream Astrology Meaning: भोजन का सपना कैसा होता है, जानिए अच्छा बुरा कैसा देता है संकेत, क्या आपने भी देखा है खाना का सपना
X

Dream Astrology Meaning: रात को सोने के बाद सपने देखना सामान्य बात हैं। कभी- कभार हम ऐसे सपने देखते हैं जो हमारी आंखों के नींद उड़ा देते हैं। कभी कभी सपने में दिखने वाली डरावनी चीजें आंखों की नींद उड़ा देती हैं। जो इतनी डरावनी लगती है वो अपना असर छोड़ जाती है। रात में देखे गए सपनों का असर मनुष्य के जीवन पर भी पड़ता हैं। सपनों से जुड़ी इन्हीं बातों में हम सपनों का मतलब निकाल रहे हैं जो रात देखते हैं उसका हकीकत में क्या अर्थ निकलता है। रात में जब हम सोते है तब अक्सर हमें सपने आते है, पर क्या आप इन सपनो का अर्थ जानते है और क्या आप को पता है कि यह सपने शुभ होंगे या अशुभ।

कई बार सपने में हम खाना खाते देखते है। खाना खाना हम सभी के लिए बहुत जरुरी होता है क्योंकि खाने से ही हम सभी को ऊर्जा मिलती है। यदि हमें खाना ना मिले तो हम ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह सकते है। जब सपने में हम खाना खाते देखते है तो हमारे मन में सवाल जरूर आता है कि सपने में खाना खाना कैसा होता है इसका मतलब क्या होता है...

सपने में खाना खाना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको कोई बीमारी होने वाली है या आपका स्वास्थ्य खराब होने वाला हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप स्वास्थ्य खराब होने से बच सकें।यदि आप सपने में खाना खाते देखते है लेकिन आपको नहीं पता कि आप क्या खा रहे है तो यह एक अच्छा सपना होता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आप स्वस्थ्य जीवन जीने वाले है। यदि आपको कोई बीमारी है तो वो भी जल्द ठीक होने वाली हैं।

सपने में दूसरेको खाना खिलाने का मतलब

सपने में किसी को खाना खिलाना एक अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने वाली है। इस अपने से यह संकेत भी मिलता है कि आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होने वाली है। यदि आपने कहीं पर कोई निवेश किया है तो आपको उस निवेश में लाभ होने वाला है, यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में आपको आर्थिक लाभ होगा, यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में आपको आर्थिक लाभ होगा। इस तरह से यह बहुत ही अच्छा सपना है।

सपने में रेस्त्रां में खाना खाना

सपने में होटल में खाना खाना अच्छा सपना नहीं होता हैं। यह सपना संकेत करता है कि आपकी नौकरी या व्यापार में कोई बड़ा संकट आने वाला है जिस वजह से आप अपनी नौकरी खो सकते है या आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको अपनी नौकरी और व्यापार से जुड़े निर्णय समझदारी से लेने चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि आप सपने में होटल में अपने परिवार के साथ खाना खाते देखते है तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको धन से जुड़े निर्णय बहुत समझदारी से लेने चाहिए और किसी को उधार देने या धन का निवेश करने से भी बचना चाहिए।

सपने में अकेले खाना खाना

सपने में अकेले खाना खाना अच्छा नहीं माना जाता हैं। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको कोई नुकसान होने वाला है या आपको असफलता मिल सकती हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने व्यापार से जुड़े निर्णय बहुत समझदारी से लेने चाहिए, निवेश करने से पहले बहुत अच्छे से विचार कर लेना चाहिए उसी के बाद निवेश करना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान होने की संभावना है।सपने में मेहमानों के साथ खाना खाना भी अच्छा नहीं होता हैं। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको कोई बीमारी हो सकती हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

सपने का मतलब

यदि आप सपने में स्वादिष्ट खाना खाते हुए देखते है तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में बहुत सारी परेशानियाँ आने वाली हैं। ये परेशानियाँ आपकी नौकरी, व्यापार, परिवार से जुड़ी हो सकती हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और परेशानियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि आप आने वाली परेशानियों का पूरी हिम्मत से सामना करेंगे तो अपनी सभी परेशानियों को हल कर लेंगे।

सपने में बेस्वाद खाना खाना निराशा और बीमारी का संकेत करता हैं। यदि आप सपने में बेस्वाद खाना खाते हुए देखते है तो यह सपना संकेत करता है कि आपको निराशा मिलने वाली है और कोई बीमारी भी होने की संभावना हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो जाना चाहिए।

यदि आप सपने में देखते है कि आपको खाने की कमी है तो यह सपना संकेत करता है कि आपको अपने खान-पान में सुधार करना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में आपको इसके बुरे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। यदि आप बहुत ज्यादा जंक फूड खाते हैं या बाहर का खाना बहुत ज्यादा खाते हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि ऐसा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है। यदि आप इसी तरह का खाना आगे भी खाते रहेंगे तो आपका स्वास्थ्य बहुत ज्यादा खराब हो सकता है।

सपने में रोटी देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आने वाली है। यदि आप सपने में खुद को रोटी खाते हुए देखते हैं तो यह भी अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपकी इच्छाएं पूर्ण होने वाली है।

सपने में चावल खाते देखना भी शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। यह शुभ समाचार आपको अपने परिवार से, मित्रों से, पड़ोसियों से मिल सकता है। यह समाचार आपकी नौकरी, व्यापार, परिवार से जुड़ा हो सकता है।

सपने में खाना पकाना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई खास व्यक्ति आने वाला है। यह खास व्यक्ति आपका कोई अच्छा दोस्त हो सकता है, आपका जीवन साथी हो सकता है या आपका प्रेमी या प्रेमिका हो सकती है। जिसका आपके जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्व रहेगा।

सपने में खाना परोसते हुए देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके हाथों से कोई सेवा कार्य होने वाला है जो कि एक अच्छी बात है। इस सेवा कार्य का आपको बहुत जल्द अच्छा फल भी मिलेगा।

सपने यदि किसी पार्टी या समारोह में किसी कार्यक्रम में आप अपने पूरे परिवार के साथ खाना खा रहे हैं तो इसे अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको बहुत बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है।आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। आपको व्यापार, नौकरी, निवेश से आर्थिक लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी।

यदि आप सपने में देखते हैं कि खाना खाने के बाद कुछ खाना बच गया है तो यह सपना संकेत करता है कि आपको अपने संबंधों के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत है। आने वाले दिनों में आपको कई बड़े निर्णय लेने होंगे जिनसे आगे चलकर आपको दुख भी मिल सकता है और खुशियां भी मिल सकती हैं।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story