×

Dussehra 2023: विजयादशमी के दिन मिलेगी समृद्धि, जरूर करें ये चमत्कारिक उपाय

Dussehra 2023: विजयादशमी के दिन इन उपायों को करने से कार्यक्षेत्र में अवश्य ही सफलता हासिल होती है और आर्थिक तंगी भी दूर होती है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 23 Oct 2023 9:30 AM GMT
Dussehra 2023
X

दशहरा 2023 (सोशल मीडिया)

Dussehra 2023: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व है। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के लिए मनाया जाता है। इसी दिन मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने लंका नरेश रावण का संहार किया था। साथ ही यह भी माना जाता है कि इसी दिन मां भगवती ने महिषासुर का वध कर धरती पर सकारात्मकता का संचार किया था। इस साल दशहरा का पर्व मंगलवार (24 अक्टूबर 2023) को मनाया जाएगा। दशहरा पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कई सारे उपाय किये जाते हैं, जिससे घर में सकारात्मक शक्तियों का वास होता है। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर हो जाती है। तो इस विजयादषमी आप भी इन उपायों को अपनाकर दरिद्रता से मुक्ति पा सकते हैं।

मां भगवती को करें प्रसन्न

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक विजयादशमी के दिन मां दुर्गा के चरणों को लाल रंग के कपड़े से साफ करें। इसके बाद उस पवित्र वस्त्र को घर में अपनी तिजोरी या धन रखने वाले जगह पर रख दें। पवित्र वस्त्र को रखते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वस्त्र रखते समय आपके आसपास कोई भी न हो।

भगवान गणेश-मां लक्ष्मी की करें पूजा

विजयादशमी के दिन वाले दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। पूजन के दौरान एक श्री फल को जरूर शामिल करें। पूजा के बाद उसे घर की तिजोरी या फिर व्यापार की जगह पर रख दें। यह उपाय बेहद कारगर साबित होता है और कुछ ही दिनों में आपको कार्य क्षेत्र में सफलता जरूर हासिल होगी।

रावण दहन की राख घर लाएं

विजयादशमी के दिन रावण दहन की परंपरा है। यदि आप भी रावण दहन देखने जा रहे हैं तो फिर यह उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है। रावण दहन में शामिल होने के दौरान आप चुटकी भर राख घर ले आएं। इसके बाद राख को ब्रह्म मुहूर्त के समय तिजोरी या फिर धन को रखने की जगह पर रख दें। आपको कुछ ही दिनों में कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिल जाएगी और सफलता की ऊंचाईयां हासिल होंगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story