Dussehra 2024 Kab Hai: दशहरा 2024 कब है, जानिए सही तिथि ?

Dussehra 2024 Kab Hai : इस साल कब मनाया जाएगा दशहरा। किस दिन होगा रावण दहन जानिए...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 12 Sep 2024 2:00 AM GMT (Updated on: 12 Sep 2024 3:04 AM GMT)
Dussehra 2024 Date Time
X

Dussehra 2024 Date Time 

Dussehra 2024 Kab Hai: हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है दशहरा। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को होता है। यह शारदीय नवरात्री के नौवे दिन के बाद दशमी को आता है। इस बार नवरात्रि का समापन 11 अक्टूबर 2024 को हो रहा हैतो विजयादशमी 12 अक्टूबर है। दशहरा यानि विजयदशमी या कहे रावन दहन का यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है।

भगवान श्री राम ने इसी दिन रावण का वध किया था और देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के बाद महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इस त्यौहार को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।

दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का त्यौहार है। इस दिन रावण दहन के अलावा शस्त्र पूजन(Shastra Pojan Kab Hai) का भी विधान है। जानते हैं दशहरा शुभ मुहूर्त। क्या है

दशहरा मनाने का शुभ मुहूर्त (Dussehra 2024 Shubh Muhurat)

12अक्टूबर 2024 को 10 .58 पर होगी और 13 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी समाप्त होगी।

दशमी तिथि आरंभ- 12 अक्टूबर 2024 को 10 .58 पर होगी

दशमी तिथि समाप्त- 13 अक्टूबर 2024 को 9 .8 मिनट विजयादशमी समाप्त होगी।

दशहरा के दिन विजयादशमी शनिवार, अक्टूबर 12, 2024 को

विजय मुहूर्त - 02:09 pm से 02:56 pm

अवधि - 46 मिनट्स

अपराह्न पूजा का समय - दोपहर 01:16 - दोपहर 03:35

अवधि - 2 घंटे 19 मिनट

विजयादशमी रविवार, अक्टूबर 13, 2024 को

अपराह्न पूजा का समय - 01:23 pm से 03:42 pm

अवधि - 02. 19 मिनट्स

मान्यताओं के अनुसार श्रीराम ने प्रदोष काल में रावण का संहार किया था. ऐसे में 12 अक्टूबर 2023 को रावण दहन के लिए शाम 05.54 से रात 07.27 मिनट तक का मुहूर्त है, इस लिए दशहरा 12 अक्टूबर को होगा।

दशहरा पूजन विधि (Dussehra Pujan Vidhi)

दशहरा की पूजा सदैव अभिजीत, विजयी या अपराह्न काल में की जाती है। अपने घर के ईशान कोण में शुभ स्थान पर दशहरा पूजन करें।पूजा स्थल को गंगा जल से पवित्र करके चंदन का लेप करें और आठ कमल की पंखुडियों से अष्टदल चक्र निर्मित करें।इसके पश्चात संकल्प मंत्र का जप करें तथा देवी अपराजिता से परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।अब अष्टदल चक्र के मध्य में 'अपराजिताय नमः' मंत्र द्वारा देवी की प्रतिमा स्थापित करके आह्वान करें।इसके बाद मां जया को दाईं एवं विजया को बाईं तरफ स्थापित करें और उनके मंत्र “क्रियाशक्त्यै नमः” व “उमायै नमः” से देवी का आह्वान करें।अब तीनों देवियों की शोडषोपचार पूजा विधिपूर्वक करें।शोडषोपचार पूजन के उपरांत भगवान श्रीराम और हनुमान जी का भी पूजन करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story