×

Paisa Kamane Ke Astro Tips: चाहते हैं आपके घर में कभी धन की कमी न हो तो हर रोज शाम को करें ये उपाय

Paisa Kamane Ke Astro Tips: हर शाम कुछ खास नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका पालन हर व्यक्ति को घर की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए करना चाहिए।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 19 April 2024 12:15 PM GMT (Updated on: 19 April 2024 12:51 PM GMT)
Paisa Kamane Ke Astro Tips: चाहते हैं आपके घर में कभी धन की कमी न हो तो हर रोज शाम को करें ये उपाय
X

Paisa Kamane Ke Upaay: हिंदू धर्म में कई सारी ऐसे नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करने से घर में सुख-समृद्धि के साथ धन आता है। इन नियमों का पालन सूर्योदय या फिर सूर्यास्त के समय करना काफी लाभकारी माना जाता है। अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। गोधूलि बेला में दीपक जलाने से कई तरह के शुभ परिणाम मिलते हैं। हर शाम दीपक से जुड़े कुछ खास नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका पालन हर व्यक्ति को घर की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए करना चाहिए।

शाम को करे ये काम आएगा धन

शाम में घर के द्वार पर दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। संध्या काल में घर के प्रवेश द्वार पर दीपक जलाने से घर की समृद्धि बनी रहती है।

शाम के समय घर के मुख्यद्वार पर दीया जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। मां लक्ष्मी घर के लोगों को समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। जिसके कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। इससे दरिद्रता, रोग और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

संध्याकाल को राहु का समय माना जाता है। गोधूलि बेला में दीपक जलाने से कई तरह के शुभ परिणाम मिलते हैं। घर के प्रवेशद्वार के दाहिने तरफ तेल या घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे राहु के दुष्प्रभावों से राहत मिलती है।

विज्ञान के अनुसार, प्रवेश द्वार पर दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध रहता है। क्योंकि इससे हमारे आसपास मौजूद कीटाणु नष्ट होते हैं और ये कीटाणु घर के अंदर भी प्रवेश नहीं कर पाते।

शाम में इन सबसे बना लें दूरी

मां लक्ष्मी के भ्रमण या शाम के समय तुलसी के पौधे को भूलकर भी हाथ नहीं लगाना चाहिए। इससे देवी नाराज हो सकती हैं।

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर में झाड़ू या घर की साफ सफाई न करें। इससे घर आई हुई लक्ष्मी वापस लौट जाती हैं।

शाम के समय घर में हर तरफ रौशनी होनी चाहिए। माना जाता है कि अंधेरे युक्त स्थानों पर मां लक्ष्मी बिल्कुल नहीं आती है।

शाम की पूजा जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो देवी की कृपा दृष्टि आपको कभी नहीं मिल सकती है।

शाम के समय मन को शांत रखें और किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करें। इससे देवी रुष्ट होकर घर से जा सकती हैं।

इस समय किसी भी प्रकार का पैसों से जुड़ा लेन-देन बिल्कुल न करें। वरना ये आप पर भारी पड़ सकता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story