×

Famous Bhagwan Shiva ki Sabse Uchi Murti Udaipur : उदयपुर में बना विश्वास स्वरूपम् भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा, ये भी है विश्व प्रसिद्ध शिव प्रतिमाएं

Bhagwan Shiva ki ki Sabse Uchi Murti Udaipur :सृष्टि के रचानकार निराकार निरब्रह्म देवों के देव शिव सर्वोच्च है। ये सर्वज्ञ है। दुनिया में सबसे ज्यादा शिव मंदिर प्रतिमाएं आदिकाल से देखी जा रही है।जानते है विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के अलावा भी ऊंची मुर्तियां है, जानते हैं उनके नाम...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 29 Nov 2022 4:45 AM GMT (Updated on: 30 Nov 2022 3:42 PM GMT)
Famous Sabse Uchi bhagwan Shiva ki Pratima
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

Famous bhagwan Shiva ki Sabse Uchi Pratima

फेमस सबसे ऊंची शिव की प्रतिमा

सृष्टि के रचानकार निराकार निरब्रह्म देवों के देव शिव सर्वोच्च है। ये सर्वज्ञ है। दुनिया में सबसे ज्यादा शिव मंदिर प्रतिमाएं आदिकाल से देखी जा रही है। अभी हाल ही में राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में 369 फीट की विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा "विश्वास स्वरूपम" स्थापना हुआ था। यह शिव प्रतिमा 369 फीट ऊंची विश्व की अकेली प्रतिमा है, जिसमें लिफ्ट, सीढ़ियां, श्रद्धालुओं के लिए हॉल भी है । यहां से आरावली की पहाड़ियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इसे बनाने में 10 साल से ज्यादा समय लगे है। इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान के साथ अल्हड़ की मुद्रा में विराजित हैं इसे 20 किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है।

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

विश्वास स्वरुपम्भ भगवान शिव की प्रतिमा की खासियत

विश्वास स्वरुपम् शिव को बनाने में 3000 टन स्टील और लोहा लगा है ।विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के अंदर सबसे ऊपरी हिस्से में जाने के लिए 4 लिफ्ट और तीन सीढ़ियां बनी हैं। प्रतिमा के निर्माण में 10 वर्षों का समय और 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है। बैठे हुए भगवान शिव की इस प्रतिमा के अभिषेक के लिए 5-5 हजार लीटर क्षमता के 2 बड़े तालाब बनाए गए हैं। प्रतिमा में 280 फीट तक लिफ्ट लगी है. इस लिफ्ट से भगवान शिव के कंधे से श्रद्धालु अरावली की पहाड़ियां देख सकेंगे। इसके निर्माण में 10 साल से ज्यादा का वक्त लगा है। ये एक मात्र प्रतिमा है जिसमें लिफ्ट, सीढ़ियां, लोगों के बैठने के लिए हॉल बनाया गया है।


विश्व प्रसिद्ध सबसे ऊंची शिव प्रतिमाएं

विश्व में विश्वास स्वरुपम के अलावा और भी शिव की प्रतिमाएं हैं जो ऊंची है और चौड़ी है। जानते हैं कहां-कहां है ये शिव प्रतिमाएं....

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

इसमें नेपाल में विश्व में शिव की सबसे ऊंची मूर्ति कैलाशनाथ महादेव, सांगा, जिला भक्तापुर (नेपाल) में स्थित शिव प्रतिमा है। इसकी ऊंचाई 45 मीटर, लगभग 143 फुट है।भगवान शिव की यह प्रतिमा खड़ी मुद्रा में है। इसका निर्माण 2004 में शुरू हुआ था और 21 जून 2011 को इस मूर्ति का अनावरण किया गया।

कर्नाटक में विश्व में शिव की सबसे ऊंची शिव मूर्ति, मुरुदेश्वरा (कर्नाटक, भारत) में है। इसकी ऊंचाई 37 मीटर, लगभग 123 फुट है। बैठक मुद्रा में मुरुदेश्वर मंदिर के बाहर स्थापित शिव की इस मूर्ति की ऊंचाई 37 मीटर अर्थात लगभग 123 फुट है। कंदुका पहाड़ी पर तीन ओर से पानी से घिरा यह मुरुदेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां भगवान शिव का आत्मलिंग स्थापित है जिसका संबंध रामायण काल से है। मान्यता के अनुसार अमरता पाने हेतु रावण जब शिवजी को प्रसन्न करके उनका आत्मलिंग अपने साथ लंका ले जा रहा था तब रास्ते में इस स्थान पर आत्मलिंग को धरती पर रख दिए जाने के कारण स्थापित हो गया था।

मॉरीशस में विश्व में शिव की सबसे ऊंची मूर्ति मंगल महादेव (मॉरीशस) भी है। इसकी ऊंचाई 33 मीटर, लगभग 108 फुट है। शिव की यह अनोखी प्रतिमा मॉरीशस के गंगा झील के पास खड़ी मुद्रा में स्थापित की गई है। लगभग इ‍तनी ही ऊंची मूर्ति भारत के उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में गंगा के तट पर स्थित है। इसकी भारतीय राज्य सिक्किम के गंगटोक जिला मुख्‍यालय से 92 किलोमीटर की दूरी पर नामची क्षेत्र में स्थित है जिसे सिद्धेश्‍वर धाम और किरातेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

उत्तराखंड में विश्व में शिव की सबसे ऊंची मूर्ति शिव मूर्ति हर की पौड़ी, हरिद्वार (उत्तराखंड, भारत) है। इसकी ऊंचाई 30.5 मीटर, लगभग 100 फुट है। यह मूर्ति हरिद्वार स्थित गंगा नदी के तट पर हर की पौड़ी के पास स्थापित की गई है। यह मूर्ति खड़ी मुद्रा में है जबकि हरिद्वार के पास ऋषिकेश की मूर्ति बैठक मुद्रा में है। हर की पौड़ी भारत के सबसे पवित्र घाटों में एक है। कहा जाता है कि यह घाट विक्रमादित्य ने अपने भाई भतृहरि की याद में बनवाया था।

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

विश्व में शिव की सबसे ऊंची मूर्ति शिव मूर्ति शिवगिरि महादेव, बीजापुर, शिवपुर (कर्नाटक)है। इसकी ऊंचाई 26 मीटर, लगभग 85 फुट है।शिवगिरि महादेव की यह विशालकाय मूर्ति लगभग 85 फुट ऊंची है, जो बीजापुर जिले के शिवपुर स्थान पर सन् 2006 में स्थापित की गई थी। शिव की यह बैठी हुई प्रतिमा 2011 में स्थापित की गई है।

ओडिशा में विश्व में शिव की सबसे ऊंची शिव मूर्ति बेलीश्वर महादेव, भंजनगर, जिला गंजम (ओडिशा) है। इसकी ऊंचाई 61 फुट है। ओडिशा के भंजनगर में स्थित चंद्रशेखर महादेव मंदिर के पास ‍स्थापित इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 61 फुट है। 6 मार्च 2013 को इस मूर्ति का अनावरण किया गया था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Famous Sabse Uchi Bhagwan Shiva ki Pratima, फेमस सबसे ऊंची शिव की प्रतिमा, राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा , Shiva statue in Rajasthan's Nathdwara,विश्व प्रसिद्ध सबसे ऊंची शिव प्रतिमाएं,विश्वास स्वरुपम् भगवान शिव की प्रतिमा की खासियत,कर्नाटक में विश्व में शिव की सबसे ऊंची शिव मूर्ति,नेपाल में विश्व में शिव की सबसे ऊंची मूर्ति , मॉरीशस में विश्व में शिव की सबसे ऊंची मूर्ति मंगल, ओडिशा में विश्व में शिव की सबसे ऊंची शिव मूर्ति बेलीश्वर महादेव,उत्तराखंड में विश्व में शिव की सबसे ऊंची मूर्ति शिव मूर्ति , vishaw ki sabse uchi shiva murti nepal , mauritius, india uttarakhand karanatka

नोट- एस्ट्रों की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story