×

Hast Shastra Gyan :हस्तशास्त्र ज्ञान - उंगलियों से जानें भविष्य, रहेंगे भाग्यशाली या दूसरों के इशारे पर नाचेंगे जीवनभर

Hast Shastra Gyan आज का हस्तशास्त्र ज्ञान: जिस व्यक्ति की उंगलियां झुकी हैं, वैसे लोगों का स्वभाव बहुत ही लचीला होता है। हाथों की सभी उंगली का झुकाव बीच वाली उंगली की तरफ है तो शनि की कृपा बरसती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 Dec 2022 12:00 AM GMT (Updated on: 21 Dec 2022 12:22 AM GMT)
Finger Structure Future and Pamistry
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Aaj ka Hast Shastra Gyan

आज का हस्तशास्त्र ज्ञान

Finger Structure and Palmistry उंगलियों की बनावट: मनुष्य की किस्मत( Luck) हाथ में होती है। जितना वो मेहनत करता है उतनी उसकी किस्मत चमकती है। कहने का मतलब ये है कि हाथ की रेखाओं का, बनावट और रंग का व्यक्ति के जीवन में खास महत्व रहता है। इसमें हाथ की उंगलियां भी मायने रखती है। उंगली की बनावट (finger structure) का जीवन में बहुत महत्व रहता है।

अंगूठा का आकार बनाएगा असफल

हाथ में अंगूठे का अधिक मोटा होना सही नहीं है, ऐसे लोग गुस्सैल होते हैं। चौड़ा अंगूठा, सही लंबाई और मोटाई होने पर व्यक्ति सही निर्णय लेता है। अंगूठा लंबा बाहर की तरफ मुड़ा हो तो ऐसे लोग आत्मविश्वासी व कार्य में निपुण होते हैं। छोटा और निर्बल अंगूठा व्यक्ति को असफल बनाता है।

अनामिका उंगली किसी भी व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाती है। अगर किसी की अनामिका उंगली सीधी है और उसकी बनावट लंबी है तो ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं रहती है। आपकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है।

जिस व्यक्ति की उंगलियां झुकी हैं, वैसे लोगों का स्वभाव बहुत ही लचीला होता है। हाथों की सभी उंगली का झुकाव बीच वाली उंगली की तरफ है तो शनि की कृपा बरसती है।

अनामिका उंगली का ये आकार बनाएगा नशेड़ी

अनामिका का संबंध सूर्य से है, ऐसे लोग कला, संगीत, कविता या फिर लेखन कार्य में सफल होते है।अगर अनामिका उंगली बीच की उंगली के बराबर है तो अच्छा नहीं है। ऐसा व्यक्ति जुए, शराब जैसे गलत कामों में लगा रहता है। जब अनामिका छोटी होगी तो व्यक्ति मान-सम्मान के लिए जीवनभर संघर्ष करता है।

ऐसी तर्जनी उंगली की बनावट वाले खुशमिजाज

तर्जनी उंगली की बनावट भी व्यक्ति के स्वभाव को दिखाती है। अगर व्यक्ति की तर्जनी उंगली का झुकाव अंगूठे की तरफ है तो ऐसे लोग अहंकारी होते है। अगर तर्जनी उंगली का झुकाव बीच वाली उंगली की ओर होता है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति खुले मिजाज का होता है।

अगर तर्जनी उंगली मध्यमा उंगली के बराबर है तो व्यक्ति लोगों को अपना दबदबा बनाकर रखने वाला होता है। बीच की उंगली, अनामिका उंगली के बराबर हो तो व्यक्ति कोकई भाषाओं का ज्ञान होता है, प्रतिष्ठित और धनवान होता है।


सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

आत्मविश्वास का प्रतीक मध्यमा

अगर मध्यमा उंगली का ऊपर का सिरा अनामिका की तरफ झुका हुआ हो तो वह व्यक्ति भाग्य पर काफी भरोसा करते हैं और हर कार्य को करते समय भाग्य को आजमाते हैं। ऐसे लोग संगीत प्रेमी भी होते हैं। इनके अंदर जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास होता है।

जिन लोगों के बीच की उंगली का झुकाव तर्जनी उंगली की ओर रहता है तो व्यक्ति स्वभाव से गंभीर होता है। ऐसे व्यक्ति में घमंड रहता है।

कनिष्ठा बताएगा कितने स्वार्थी

हाथ की सबसे छोटी उंगली जिसे कनिष्ठा( Little Finger) कहते हैं अगर अनामिका उंगली की ओर झुके तो ऐसे लोग स्वार्थी किस्म के होते हैं।साथ ही लापरवाह भी रहते है। लालची होने के साथ किसी भी तरह से धन पाने और कमाने में लगे रहते हैं।

यदि अनामिका की झुकाव छोटी उंगली के पास ओर हो तो ऐसा व्यक्ति का व्यापार में नाम काफी बड़ा होता है और उनको लाभ मिलता है। इनको अपने क्षेत्र में हमेशा कामयाबी मिलती है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story