×

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी में 10 दिनों में इन 10 चीजों का लगाएं भोग, पूरी होगी मनोकामना

Ganesh chaturthi 2022: हर साल पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 23 Aug 2022 5:37 AM GMT
Ganesh Chaturthi Puja vidhi 2022
X

Ganesh Chaturthi 2022 (Image- Social Media)

Ganesh chaturthi 2022: हर साल पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे विधि विधान से मनाया जाता है। बता दे कि इसी दिन से गणेश महोत्सव की शुरुआत होती है। 10 दिनों तक यह महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

इस साल गणेश उत्सव 31 अगस्त 2022 (Ganesh Chaturthi 2022 date) से शुरु होगा जो 9 सितंबर 2022 (Ganesh visarjan 2022 date) को गणेश विर्जजन किया जाएगा। वहीं 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी भी मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर कुछ उपाय करने से भगवान गणेश प्रसन्न होकर भक्ति की सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं। अगर आप इन उपायों द्वारा गणेश भगवान की पूजा करेंगे तो आपकी मनोकामना पूरी जरूर होगी। ऐसे में आइए जानते है गणेश चतुर्थी में 10 दिनों में किन 10 चीजों का भोग लगाना चाहिए और शुभ मुहूर्त या योग:

मोदक

गणपति बप्पा को मोदक अति प्रिय है। इसलिए गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को सबसे पहले मोदक का भोग लगाना चाहिए।

मोतीचूर का लड्डू

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश चतुर्थी पर दूसरे दिन मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इससे गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं।

बेसन का लड्डू

गणेश चतुर्थी पर तीसरे दिन गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए बेसन का लड्डू का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं।

केला

गणेश चतुर्थी पर चौथे दिन केला का भोग लगाएं। भगवान गणेश को केला का भोग लगाने से भगवान गणेश खुश होकर भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं।

मखाना का खीर

मखाना का खीर भगवान गणेश को बहुत पसंद होता है। इसलिए गणेश चतुर्थी पर पांचवे दिन गणपति बप्पा को मखाने की खीर का भोग लगाना चाहिए।

नारियल

गणेश चतुर्थी के छठे दिन गणपति बप्पा को नारियल का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं।

मेवे का लड्डू

भगवान गणेश को मेवे का लड्डू अति प्रिय होता है। इसलिए गणेश चतुर्थी के सातवें दिन गणपति बप्पा जो मेवे के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

कलाकंद

भगवान गणपति बप्पा को आठवें दिन दूध से बना कलाकंद का भोग लगाएं। इससे गणपति बप्पा प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।

श्रीखंड

गणेश चतुर्थी के नवें दिन गणपति को श्रीखंड का भोग लगाना चाहिए। केसर से बनाएं गए श्रीखंड गणपति बप्पा को जरूर भोग लगाएं।

मिठाई या मोदक का भोग

गणेश चतुर्थी के दसवें दिन भगवान गणेश को बाजार से या फिर घर में बने तरह तरह के मोदक का भोग लगाना चाहिए। इससे गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं।

शुभ योग या मुहूर्त

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ : 30 अगस्त 2022 को 03:33 PM बजे से

चतुर्थी तिथि समाप्त : 31 अगस्त 2022 को 03:22 PM बजे तक

गणेश चतुर्थी व्रत पूजन की तारीख : 31 अगस्त, 2022 है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story