×

Garuda Puran Ke Anusar Agla Janam: जो लोग करते हैं छल कपट हत्या धोखाधड़ी जैसे पाप, तो जानिए कैसा होता है उनका अगला जन्म

Garuda Puran Ke Anusar Agla Janam: गरुड़ पुराण हमें अपने जीवन के सत्य का पता चलता है। जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके कर्म के आधार पर उसका अगला जन्म होता है। जानते हैं कैसे...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Oct 2023 12:30 AM GMT (Updated on: 28 Oct 2023 12:31 AM GMT)
Garuda Puran Ke Anusar Agla Janam: जो लोग करते हैं छल कपट  हत्या धोखाधड़ी जैसे पाप, तो जानिए कैसा होता है उनका अगला जन्म
X

Garuda Puran Ke Anusar Agla Janam:धरती पर जिसका भी जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है और इसे कोई बदल नहीं सकता है. लेकिन मृत्यु के बाद केवल शरीर ही नश्वर होती है और आत्मा अमर। गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद शरीर नष्ट हो जाता है। इसलिए उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। लेकिन आत्मा अजर-अमर है, जोकि कभी नष्ट नहीं होती। बल्कि एक शरीर का त्याग कर नए शरीर में जन्म लेती है। इस बारे में गीता में उल्लेख मिलता है कि, जिस तरह मनुष्य पुराने कपड़ों का त्यागकर नए कपड़ों को धारण करता है। ठीक उसी तरह आत्मा भी व्यर्थ शरीर का त्यागकर नए भौतिक शरीर को धारण करती है।

कर्म के अनुसार अगला जन्म

गरुड़ पुराण में मृत्यु, आत्मा और पुनर्जन्म के इसी रहस्य (Mystery) के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है, जिसके बारे में सभी को जरूर जानना चाहिए। इसमें जन्म, मृत्यु, स्वर्ग, नरक, पुनर्जन्म, ज्ञान, धर्म आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें को उल्लेख किया गया है. मृत्यु के बाद आत्मा के पुनर्जन्म या नए शरीर में जन्म लेने से जुड़े गूढ़ रहस्यों बारे में गरुड़ पुराण में बताया गया है।मरणोपरांत सनातन धर्म में गरूड़ पुराण के माध्यम से जीवन के सत्य को बयां किया जाता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मनुष्य धरती पर जो कर्म करता है उसके आधार पर ही उसको फल मिलता है। इस पुराण में मनुष्य के कर्मो के लेखा-जोखा बताया गया है।र हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद पढ़ा जाता है। इसके अनुसार व्यक्ति को अच्छे व बुरे कर्मों के आधार पर ही स्वर्ग व नरक में जगह मिलती है। साथ ही इस पुराण में यह भी जानकारी दी गई है कि मनुष्य के कर्म ही उसके अगले जन्म का निर्धारण करते हैं। जानते हैं कि कर्मों के आधार पर अगले जन्म में क्या बनेंगे?

गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु के बाद अगला जन्म क्या होता है

गरुड़ पुराण के अनुसारजो लोग महिलाओं का शोषण करते हैं वह अगले जन्म में भयानक रोग से पीड़ित होते हैं, इसके अलावा अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने वाले लोग अगले जन्म में नपुंसक बनते हैं।

गरुड़ पुराण के मुताबिक जो व्यक्ति जीवनभर किसी को छल, कपट और धोखा देता है. वह व्यक्ति अगले जन्म में उल्लू बनता है। वहीं किसी की झूठी गवाही देने वाला मनुष्य अगले जन्म में अंधा बनकर पैदा होता है।

जो व्यक्ति लूटपाट, जानवरों का सताना और शिकार करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है उसे अगले जन्म में किसी कसाई के हाथों मृत्यु प्राप्त होती है. यानि वह जानवर का जन्म लेता है।

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता और भाई-बहन को प्रताड़ित करता है उसे जन्म तो मिलता है लेकिन उसकी मृत्यु गर्भ में ही हो जाती है और वह धरती पर नहीं आता है।

गुरु का अपमान करने वाले व्यक्ति के लिए नरक का रास्ता खोला जाता है। ऐसा व्यक्ति अगले जन्म में जल रहित वन में ब्रह्मराक्षस बनकर पैदा होता है।

जो पुरुषा महिलाओं की तरह आचरण रखते हैं या उनके आदतें व स्वाभाव में महिलाओं की झलक दिखती है तो ऐसे पुरुष अगले जन्म में स्त्री के रुप में आते हैं।

गरुड़ पुराण के मुताबिक जो व्यक्ति मृत्यु के समय भगवान का नाम लेता है तो भगवान उसकी मुक्ति का मार्ग खोल देते हैं. यही वजह है कि शास्त्रों में मरते समय राम नाम लेना महत्वपूर्ण बताया गया है।

जो मनुष्य स्त्री की हत्या, गर्भपात या गाय की हत्या करता है वह अगले जन्म में मूर्ख और कुबड़ा बनकर पैदा होता है।

गरुड़ पुराण(Garuda Puran) 18 पुराणों में से एक है। हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। इस महान ग्रंथ की रचना महर्षि वेद व्यास ने की थी। इसमें 279 अध्याय तथा 18,000 श्र्लोक हैं। इस ग्रंथ में मृत्यु बाद की घटनाओं, प्रेत लोक, यम लोक, नरक तथा 84 लाख योनियों के नरक जीवन आदि के बारे में विस्तार से बताय गया है। गरुड़ पुराण के अधिष्ठाता भगवान विष्णु (Lord Vishnu) हैं । इस पुराण में श्रीहरि नारायण और उनके वाहन गरुड़ पक्षी (Garuda Bird) के बीच के संवाद का वर्णन है। इसी ग्रंथ में बताया गया है कि हमारा अगला जन्म कर्म के आधार पर होता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story