×

इस मंत्र का रोज करें जाप, बीमारी हो या कोई और कष्ट होगा समाधान

गायत्री मंत्र का जाप कई समस्याओं का निदान कर सकता हैं। इसका नियमित जाप व्यक्ति को मानसिक शांति देता हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 April 2021 1:49 AM GMT
गायत्री मंत्र का अर्थ और उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव
X

  सांकेतिक तस्वीर, (साभार- सोशल मीडिया)

लखनऊ : आज के समय में हर तरफ तबाही मची हुई है। लोग किसी भी तरह जान बचाना चाहते हैं, लेकिन इसमें कितनों की जान बच रही है तो कितने कोरोना के काल समा जा रहे है। बस सबको एक सहारे की जरूरत और तलाश है। धर्मशास्त्रों (Religious Book) में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो मनुष्य जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं और सकारात्मक(Positive) असर डालती हैं। आज के समय में भी हर समय इसका अनुशरण (Follow up) करे तो लाभवर्धक(Useful) है।

जी हां हम गायत्री मंत्र की बात कर रहे हैं। जिसका जाप कई समस्याओं का निदान कर सकता हैं। गायत्री मंत्र व्यक्ति को मानसिक शांति के साथ ही खुशियां भी देता हैं। गायत्री मंत्र का जाप सुबह में सूर्योदय से थोड़ी देर, दोपहर के समय और संध्या में सूर्यास्त के कुछ देर पहले मंत्र जप आरंभ कर देना चाहिए और सूर्यास्त के कुछ समय बाद तक जप करना चाहिए। आज इस कड़ी में गायत्री मंत्र का अर्थ और उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार- सोशल मीडिया)

गायत्री मंत्र:

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

गायत्री मंत्र का अर्थ

उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अपने अन्तःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग की ओर प्रेरित करे।

फायदेमंद गायत्री मंत्र

विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र का जाप बहुत फायदेमंद होता है। इस मंत्र के जाप से मन एकाग्र होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है। जो लोग शिक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार- सोशल मीडिया)

मानसिक शांति

गायत्री मंत्र का जाप करन से जीवन में उत्साह एवं सकारात्मकता आती है और व्यक्ति खराब से खराब परिस्थिति को भी बहुत आसानी से धैर्यपूर्वक पार कर लेता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति सन्मार्ग की ओर प्रेरित होकर धर्म और सेवा जैसे कार्य करने लगता है। इस मंत्र के जप से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। यदि किसी व्यक्ति को बहुत अधिक क्रोध आता है तो गायत्री मंत्र का जाप बहुत लाभदायक रहता है। इस मंत्र के जाप से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति का क्रोध धीरे धीरे शांत होने लगता है।

महामारी बीमारी में रामबाण

नियमित रुप से गायत्री मंत्र के जाप से सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। यह सफलता प्रदान करने वाला मंत्र है। यदि आपके कार्यों में बाधाएं आ रही हैं और सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो गायत्री मंत्र का जाप करना फायदेमंद रहता है।

गायत्री मंत्र के नियमित जप से कई तरह की रोग व्याधियों से राहत मिलती है। इसका जाप करने से चेहरे पर चमक आती है और शरीर निरोगी बनता है। इस मंत्र के जाप से नेत्रों में तेजी आती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story