×

Good-Bad Sign Crow: कौवा की कांव-कांव कब होता है शुभ-अशुभ, जानिए कौए के इन संकतों के बारे में जो बनाते हैं अमीर और गरीब

Good-Bad Sign Crow: गरूड़ पुराण में कौवा को यमराज का प्रतीक माना जाता है। कौए को भोजन पानी देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। और सुख-समृद्धि बढ़ती है।यदि हमें कभी कौए दिखाई दें या उनकी आवाज सुनाई दे तो हमें उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानते हैं कौए से जुड़े संकेत के बारे में..

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 Jun 2022 4:20 AM GMT
Good-Bad Sign Crow
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Good-Bad Sign Crow

कौए से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत

कौवा को शनि भगवान ( Lord Shani ) का प्रतीक मानते हैं। कोवे की सेवा दाना पानी देने से शनि भगवान प्रसन्न होते है और घर में सुख-समृद्धि और खुशियां आती है। कुंडली दोष, कालसर्प दोष सबका नाश होता है। कोई भी शुभ काम करने से पहले शकुन-अपशकुन का ख्याल जरूर रखते है। धार्मिक ग्रंथों में भी इसका ख्याल रखा गया है। इसके अनुसार मनुष्य के साथ आस-पास रहने वाले हर पशु-पक्षी से भी ये मान्यता जुड़ी हुई हैं। कौए से जुड़ी कई मान्यताएं हमारे समाज में हैं। अगर इनकी आवाज सुनाई दें तो ज्योतिष ( Astrology) के अनुसार ये हमारे लिए अच्छा शकुन या अपशकुन हो सकता है। कौए के कुछ इशारे हमारे जीवन में शुभ-अशुभ संकेत लाते है। इसलिए यदि हमें कभी कौए दिखाई दें या उनकी आवाज सुनाई दे तो हमें उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानते हैं कौए से जुड़े संकेत के बारे में..

सुबह कौवा का बोलना

सुबह-सुबह किसी कौवा का घर की छत पर बोलना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कौवा सुबह-सुबह आपके घर की छत पर आकर बोलता है तो घर में कई मेहमान आने वाला हो सकता है।

कौओं का झूंड विपति का संकेत

ज्योतिष में कहा गया है कि यदि बहुत से कौए किसी नगर या गांव में इक्कटठे होकर शोर करें, तो समझ लेना चाहिए कि वहां पर कोई विपत्ति आने वाली है। यदि किसी के घर पर कौओं का झुंड आकर चिल्लाए तो मालिक पर कई संकट एक साथ आने का संकेत देते हैं।

महिला के सिर कौआ का बैठना पति के लिए अशुभ

यदि किसी व्यक्ति के ऊपर कौआ आकर बैठ जाए, तो उसे धन-सम्मान की हानि हो सकती है। यदि किसी महिला के सिर पर कौआ बैठता है, तो उसके पति को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

कौआ की सामान्य आवाज में कांव-कांव शुभ संकेत

कौआ यदि यात्रा करने वाले व्यक्ति के सामने आकर सामान्य स्वर में कांव-कांव करे और चला जाए तो कार्य सिद्धि की सूचना देता है। कौआ अगर पानी से भरे घड़े पर बैठा दिखाई दे तो धन-धान्य की वृद्धि होती है।

कौवा के मुंह में रोटी समृद्धि में वृद्धि

कौआ मुंह में रोटी, मांस आदि का टुकड़ा लाता दिखाई दे, तो मन की इच्छा पूरी होती है। पेड़ पर बैठा कौआ यदि शांत स्वर में बोलता है, तो स्त्री सुख मिलता है। जीवन में शांति और समृद्धि भी बढ़ती है। घर की छत पर कौआ का आना मेहमान के आने का संकेत।


कौवा की कर्कश आवाज मृत्यु का संकेत

कौआ यदि ऊपर मुंह करके पंखों को फडफड़ाता है और कर्कश स्वर में आवाज करता है तो वह मृत्यु की सूचना देता है। उड़ता हुआ कौआ यदि किसी के सिर पर बीट करे, तो उसे रोग और संताप होता है और यदि हड्डी का टुकड़ा गिरा दे, तो उस व्यक्ति पर भारी संकट आ सकता है।

नौकरी, प्यार शादी का कौए से जुड़ा शुभ संकेत

अगर किसी लड़की के सिर के ऊपर से कौआ उड़ता हुआ निकल जाए तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है। कहते है कि इससे कन्या की जल्द ही शादी हो जाएगी।

इसी तरह अगर कोटा किसी विवाहित महिला पर बीट कर दे तो इसे सूनी गोद के भरने के संकते माना जाता है। कहते हैं इससे कौआ आपको नन्हें मेहमान के आने का संकेत देता है। खासतौर पर ये पुत्र पैदा होने की ओर इशारा करता है।

यदि कोई व्यक्ति नौकरी की तलाश में घर से बाहर निकलें और रास्ते में उसे किसी गंदगी वाले स्थान पर कौआ बैठा दिखे तो इसे भी शुभ माना जाता है। ये देखने में भले ही खराब लगे, मगर ये एक अच्छा साइन माना जाता है।

शनिवार की सुबह मकान के ऊपर कौआ कांव-कांव बोलता हुआ दिखाई दे तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा होने से घर में खुशियां आती हैं। ये घर में मेहमान आने का भी संकेत होता है। हालांकि एकदम काले कौए का ऐसा करना खराब होता है।

यदि किसी के घर में शादी समारोह या कोई शुभ कार्य चल रहा है और इस बीच वहां रखी मिठाइ्रयों में से एक टुकड़ा कौआ लेकर अचानक उड़ जाए तो इसे भी अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इससे विवाह कार्यक्रम बिना किसी विघ्न के समपन्न होता है और घर में तरक्की होती है।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

अगर कौआ आपके दिए गए अनाज को खाता है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे आपके घर में मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी का वास होगा। इससे कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

अगर कौए घर की दीवार अथवा मुंडेर पर बैठकर आपस में लड़ रहे हो तो इसे अशुभ संकेत समझा जाता है। इसका मतलब है कि घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे परिवार में कलेश हो सकता है।

अगर किसी के घर की छत पर मरा हुआ कौआ मिले तो समझना चाहिए कि वहां रहने वालों का बुरा वक्त आ गया है। इसासे उनके काम बिगड़ेंगे। साथ ही दूसरों से वाद-विवाद हो सकता है।

यदि खाना खाते समय अचानक कौआ झपट्टा मारकर उसे छीन ले जाए तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने से व्यक्ति के शत्रुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है और उन्हें अपने दुश्मनों से हार का सामना करना पड़ता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story