×

Govardhan Puja 2022: सूर्य ग्रहण के कारण बदली गोवर्धन पूजा की तारीख, जानें कब होगी गोवर्धन पूजा और शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2022: भारत में दिवाली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगने से सालों पुरानी परंपरा इस बार बदल गई है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 25 Oct 2022 4:16 AM GMT
Govardhan Puja kab Hai
X

Govardhan Puja 2022 (Image: Social Media)

Govardhan Puja 2022: भारत में दिवाली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। दरअसल साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगने से सालों पुरानी परंपरा इस बार बदल गई है यानी सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा की तारीख बदल गई है। जिसके कारण लोग गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर कन्फ्यूज हैं।

दरअसल सूर्य ग्रहण के कारण इस बार गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को नहीं बल्कि 26 अक्टूबर को होगी और इसी दिन कई जगहों पर भाईदूज का भी त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, कुछ जगहों पर भाई दूज का पर्व 27 अक्टूबर को भी मनाया जाएगा। दरअसल यह पहला मौका है कि जब दिवाली के अगले ही गोवर्धन पूजा नहीं की जा सकेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) के चलते मंगलवार (25 अक्टूबर) को सुबह 4 बजे से ही सूतक काल मान्य होगा। ऐसे में हिंदू मान्यता के अनुसार, ग्रहण लगने की स्थिति में सूतक लगने के दौरान किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। बता दे अमावस्या और सूर्यग्रहण होने के कारण भी मंगलवार को कोई भी त्योहार नहीं होगा। इसलिए 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाएगा।

दरअसल ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई सालों बाद पड़ रहा है। इसलिए इस बार प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 18 से मिनट से प्रारंभ होगी और यह 26 अक्टूबर (बुधवार) को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर 2022 को ही मनाई जाएगी।

गोवर्धन पूजा का ये है शुभ मुहूर्त

बता दे गोवर्धन पूजा का सुबह का मुहूर्त 6 बजकर 29 मिनट से 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगा यानी यह अवधि 2 घंटा 14 मिनट की है। इसके अलावा बता दे कि प्रतिपदा तिथि की शुरुआत मंगलवार को शाम 4 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ होकर प्रतिपदा तिथि अक्टूबर 26 यानी बुधवार को दोपहर बाद 2 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी। दरअसल गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त की कुल अवधि इस बार 2 घंटा 14 मिनट है। हिंदू मान्यता के अनुसार बता दे कि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। इतना ही नहीं इस दिन 56 या 108 तरह के पकवानों का श्रीकृष्ण को भोग लगाना शुभ माना जाता है। दरअसल इन पकवानों को सामान्य तौर पर अन्नकूट कहा जाता है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story