×

Grah Gochar 2024: ये लोग 2024 में होंगे मालामाल, इतने साल बाद बन रहा शनि का ये दुर्लभ संयोग, जानिए आपका नाम है इसमे शामिल

Grah Gochar 2024: आने वाले साल को लेकर सब सकारात्मक सोच रहे है। इस साल ग्रह गोचर कैसा प्रभाव डाल रहे है जानते हैं कि शनि इस साल किन लोगों को लाभ देंगे...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 Dec 2023 12:45 AM GMT (Updated on: 15 Dec 2023 12:46 AM GMT)
Grah Gochar 2024: ये लोग 2024 में होंगे मालामाल, इतने साल बाद बन रहा शनि का ये दुर्लभ संयोग, जानिए आपका नाम है इसमे शामिल
X

Grah Gochar 2024: नया साल कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। जो साल 2025 तक रहेंगे। इस दौरान शनि उदय, मार्गी और अस्त होंगे। शनि के अपनी राशि में आने से शश राजयोग के अलावा केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहे है। बता दें कि 30 साल बाद केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। जानते हैं केंद्र त्रिकोण योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ….

शनिदेव जहां शुभ कर्म दाता और न्याय के देवता हैं, वहीं बृहस्पति को सभी ग्रहों में सर्वोत्तम फल देने वाला ग्रह माना जाता है। शनिदेव एक निश्चित अवधि में अपनी राशि बदलते हैं। शनि को सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि किसी एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं। शनि के किसी एक राशि में होने से तीन राशियों पर शनि की साढ़े साती और दो राशियों पर ढैय्या रहती है।

मेष राशि की किस्मत चमकेगी

मेष राशि वालों के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इनके जीवन में धन-समृद्धि का आगमन होगा। मेष राशि वालों पर शनि विशेष रूप से महेरबान होंगे। धन, उच्च पद और सुख-सुविधाएं मिलेंगी। नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। इस साल मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि की किस्मत चमकेगी

आपके लिए वर्ष 2025 तक एकादश भाव में शनि का केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। कर्म भाव में इस राजयोग का बनना वृषभ राशि के लोगों के लिए खास साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। आने वाले पूरे साल आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपकी बनाई गई योजना लंबे समय तक काम करेगी। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा मिलती है।

सिंह राशि की किस्मत चमकेगी

सिंह राशि वाले लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग आने वाले समय में बहुत फायदेमंद साबित होगा। आपको भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छे मुनाफे के संकेत हैं। नौकरी और बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं। पूरे वर्ष आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला राशि की किस्मत चमकेगी

2024 में उदय होकर तुला राशि वालों को अनुकूल परिणाम प्रदान करेंगे। आप इस समय जो काम करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। इस समय व्यापारी अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।. विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शनि के उदय होने से तुला राशि वालों को लाभ होगा. पैसों की बचत करने में सफल होंगे। काम और नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर राशि की किस्मत चमकेगी

मकर राशि वालों के लिए ये समय सुख-समृद्धि से भरपूर रहेगा। मकर राशि वाले लोगों की बुद्धि में जैसे-जैसे विकास होगा वैसे इनके करियर में प्रगति की संभावना है। बता दें कि इस दौरान इनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।कुल मिलाकर इस राशि वालों को लिए साल 2024 अनुकूल रहने वाला है।

कुंभ राशि की किस्मत चमकेगी

आपकी राशि में 2025 तक शनि रहेंगे। शनि का कुंभ राशि में रहना और केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी राशि से शनिदेव लग्न भाव में स्थित हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को आने वाले समय में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आय के नए स्रोत नजर आएंगे। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के कई अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। नौकरी में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story