×

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं बुरे प्रभावों से कैसे बचे, जानिए ग्रहण में भोजन के बारे में

Chandra Grahan Me Garbhvati Mahila Apshagun Se Bache: सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण से आंखों को उतना नुकसान नहीं पहुंचता। ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट लेडी को घर के अंदर ही रहने के अलावा और भी बहुत से नियम हैं जिनका पालन करना जरूरी है। जैसे

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 29 April 2023 10:00 AM GMT (Updated on: 5 May 2023 10:32 AM GMT)
Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं बुरे प्रभावों से कैसे बचे, जानिए ग्रहण में भोजन के बारे में
X
Chandra Grahan 2023 (सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया)

Chandra Grahan Me Garbhvati Mahila Apshagun Se Bache: चाहें सूर्य या चंद्र ग्रहण हो दोनों ही गर्भवती महिलाओं के लिए अपशगुन और नुकसानदेह माना जाता है। ग्रहण से गर्भ में पल रहे शिशु पर असर पड़ता है और उसमें शारीरिक विकृतियां हो सकते हैं।
लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। लेकिन जब ग्रहण होता है तो गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा को लेकर परिवारजनों को चिंता हो सकती है।

ग्रहण के हानिकारक प्रभावों में माना जाता है कि ग्रहण के दौरान यदि गर्भवती महिला सूर्य या चंद्रमा की सीधी किरणों के संपर्क में आए तो इसका असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ सकता है। यदि आप ग्रहण की अवधि के दौरान घर पर नहीं रह सकतीं और इससे जुड़े आम नियमों का पालन नहीं कर सकतीं या फिर आप ऐसा करना नहीं चाहती हैं, तो ज्यादा परेशान न हो।

, सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण से आंखों को उतना नुकसान नहीं पहुंचता। ग्रहण के दौरान घर के अंदर ही रहने के अलावा और भी बहुत से नियम हैं जिनका पालन करना जरूरी है। जैसे

गर्भवती महिला को चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए?

  • धार्मिक मतानुसार ग्रहण के दौरान बहुत सी बातों का पालन करना चाहिए। खासकर गर्भवती महिलाओं को इन बातों का ध्यान रखने से गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान नहीं पहुंचता है।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। उस दौरान घर से नहीं निकलना चाहिए। इसका गर्भस्थ शिशु के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्री को चाकू, छुरी, कैंची और सुई के इस्तेमाल से दूर रहना चाहिए। इससे ग्रहण का असर नहीं पड़ता है।
  • ग्रहण के दौरान अग खाना बच गया तो उसे खाना निषेध है। उसे सूर्य-चंद्र की हानिकारण किरण दूषित कर देती है।
  • ग्रहण के दौरान खाने से बचना चाहिए अगर भूख लगे भी तो पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
  • महिलाओं का दूध, दही का सेवन नहीं करना चाहिए , इससे गर्भस्थ शिशु पर इसका असर पड़ता है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान महिलाओं को मंत्रों भगवान का ध्यान करना चाहिए। चंद्र मंत्र का जाप कर गर्भ में पल रहे शिशु की रक्षा करना चाहिए।
  • ग्रहण की अवधि के दौरान किसी भी पैनी या नुकीली चीज जैसे कि चाकू, कैंची या सुई के इस्तेमाल की मनाही
  • ग्रहण की अवधि में कुछ भी न खाना
  • ग्रहण के दौरान जितना संभव हो आराम किया जाए
  • खिड़कियों को अखबारों या मोटे पर्दों से ढक देना, ताकि ग्रहण की कोई भी किरण घर में प्रवेश न कर सके
  • ग्रहण से पहले के तैयार भोजन को फैंक देना
  • ग्रहण समाप्त होने पर नहाना

लेकिन आप अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ग्रहण के समय पानी और अन्य लिक्विड चीजों का सेवन कर सकती है।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं बुरे प्रभावों से बचे

ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।द्र ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक बच्चों, बुजुर्गों और प्रेगनेंट महिलाओं पर पड़ती है। तो चलिए जानते हैं आखिर गर्भवती महिला किस तरह से इस चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों से बच सकती हैं…

  • अगर आपके घर में पौधे लगे हुए हैं तो ग्रहण के वक्त उन पौधों से गर्भवती महिला जितना दूर रहे उतना उसके लिए बेहतर रहेगा। असल में पौधों पर छोटे-छोटे कीट होते हैं, जिनके हल्का सा भी हाथ लगने से वो मर सकते हैं। ग्रहण के दौरान गलती से भी आपसे किसी जीव या कीड़े-मकौड़े की हत्या नहीं होनी चाहिए। इसका सीधा असर आपके बच्चे के ग्रहों पर पड़ेगा।
  • गर्भवती महिला को ग्रहण को नंगी आंखों से बिल्कुल नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से होने वाला बच्चा जन्म से ही कमजोर आंखों वाली रोशनी के साथ जन्म लेगा। नंगी आंखों से ग्रहण को देखना बहुत अशुभ माना जाता है। इसका सीधा असर बच्चे के मनोबल पर पड़ता है। गर्भवती महिला को ग्रहण के दौरान बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।इसी में मां और बच्चे दोनों की भलाई है।
  • ग्रहण के वक्त बरती जाने वाली यह सावधानियां केवल गर्भवती महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए फायदेमंद हैं। इन सब बातों का मक्सद आपको डराना बिल्कुल नहीं है ब्लकि आपको सतर्क करना है। ग्रहों की चाल-ढाल बदलना सब परमात्मा के ही खेल हैं। इस दौरान कुछ सावधानियों को अपनाकर आप इन सब खेलों का आनंद ले सकते हैं। गर्भवती महिला को छोड़ बाकी सब लोग काले-फ्रेम वाले चश्में का इस्तेमाल कर ग्रहण को बिना किसी डर के देख सकते हैं। लेकिन 5 मिनट से ज्यादा ग्रहण को देखने से परहेज करें।
  • चंद्र ग्रहण लगभग 4 से 5 घंटे तक चलने वाला है। इस दौरान कोशिश करें पेट या झांघों पर खारिश करने से परहेज करें। ग्रहण के दौरान की गई शरीर के किसी भी हिस्से पर खारिश महिला को ताउम्र भुगतनी पड़ सकती है। खारिश के दौरान पड़े स्ट्रेच मार्कस के दाग सदा के लिए शरीर पर रह जाते हैं। अगर ज्यादा खारिश सताए तो उस पर गरी का तेल लगा लें।

चंद्र ग्रहण में भोजन के बारे में जानें

चंद्र ग्रहण के दौरान खाना इसलिए नहीं खाना चाहिए क्योंकि इस दौरान वायुमंडल से धरती पर कई तरह के बैक्टीरिया और संक्रमण आते हैं, जोकि खाने में मिल जाते हैं। ऐसे में इस दौरान खाने वाली कोई चीज खाने चीज खाने से आप जल्दी बीमार हो सकते हैं और कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

बच्चे, बुजुर्ग, प्रैग्नेंट महिलाएं या बीमार व्यक्ति के लिए समय पर भोजन करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप उन्हें सात्विक भोजन दे सकते हैं, जो हल्का और पचाने में आसान हो।

बीमारी के चलते जो लोग ज्यादा देर तक भूखे नहीं रह सकते वह मेवे या नट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलेगी और चंदग्रहण के दौरान आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा।

चंद्रग्रहण के दौरान आप कच्ची सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इस दौरान कच्ची सब्जियों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता। ग्रहण के दौरान पका हुआ भोजन नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह पूरी तरह से सड़ने लगता है।

अच्छा होगा कि आप चंद्रग्रहण के दौरान फलों का सेवन करें। यह आपके शरीर की एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करेगा। इसके साथ ही फलों के सेवन से आपका शरीर डिटॉक्स भी हो जाएगा।

चंद्रग्रहण के दौरान मांसाहारी भोजन, शराब, सिगरेट और हाई प्रोटीन फ्रूड्स का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए ग्रहण के समय आपको सामान्य भोजन ही करना चाहिए।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story