×

Guruvar Ko konsa Colour Pahne : गुरुवार के दिन इस रंग से गुरु-शुक्र होता है बलवान, जानिए इस दिन कौन सा रंग है अनुकूल

Guruvar ko konsa colour pahne :गुरुवार के दिन बृहस्पति देव का होता है। इस दिन नियमों का पालन करने से गुरु ग्रह की कृपा बनी रहती है। गुरु वार के दिन रंगों के हिसाब से कौन सा रंग अनुकूल रहता है। जानते है

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 11 May 2023 7:21 AM GMT
Guruvar Ko konsa Colour Pahne : गुरुवार के दिन इस रंग से गुरु-शुक्र होता है बलवान, जानिए इस दिन कौन सा रंग है अनुकूल
X
Guruvar Ko konsa Colour Pahne

Guruvar ko konsa colour pahne: जीवन में रंगों का बहुत महत्व होता है, जो हर दिन कई रंगों का इस्तेमाल करते हैं। उनका हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। उसका असर पूरे व्यक्तित्व पर पड़ता है। हफ्ते में 7 दिन होते हैं, हर दिन का संबंध किसी ना किसी रंग से होता है। कहा जाता है कई रोग भी रंगों द्वारा ठीक किए जा सकते हैं, जिन्हें हम कलर थैरेपी के नाम से जानते हैं।

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित हैं. देवता की पूजा के आधार पर ही उस दिन के रंग का चयन भी किया जाता है। मान्यता है कि सातों दिन के अनुसार अगर हर दिन खास रंग के कपड़े पहने जाएं तो इससे जीवन में सकारात्मकता आती है। रंगों का यह संयोजन हमारे जीवन में रंग भरता है और हर दिन एक नये दिन का अहसास कराता है। इससे सृजन की क्षमता बढ़ती है।

गुरुवार के पीला कपड़ा पहनने का क्या महत्व है?

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। हमारे देश में हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित किए गए हैं जिसके अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन कहा जाता है

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। ऐसे में पीले रंग के कपड़े पहनने से भगवान खुश रहते हैं और सच्चे मन से उनकी पूजा आराधना करने से जीवन से सारे दुख कष्टों को हर लेते हैंभगवान विष्णु का प्रिय रंग पीला है और वह पीले रंग के वस्त्र ही पहने हुए नजर आते हैं। ऐसे में गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने से गुरु बृहस्पति को खुश किया जा सकता है और साथ ही यह रंग सादगी का भी प्रतीक माना जाता है।इसके अलावा गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्तुओं का दान करना भी एक अच्छा कदम हो सकता है।

पीले कपड़े के अलावा आप अपने पास कोई भी पीले रंग का धातु भी रख सकते हैं। यह भी भगवान विष्णु को खुश करने के लिए ज़रूरी है।जैसे कि हमने आपको बताया पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग है। साथ ही जो लोग साईं बाबा के भक्त है वह भी पीले रंग को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं।गुरुवार के दिन अपने खाने-पीने का ध्यान रखा करें। अगर आप अपने खाने में भी पीले रंग की चीजें शामिल करना चाहते हैं तो आप बेसन के लड्डू, केले, आम, पपीता जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।इसके अलावा पीले रंग को बहुत ही सकारात्मक रंग के रूप में माना जाता है क्योंकि ज्यादातर पूजा अर्चना में हल्दी का तिलक किया जाता है। इसके अलावा इसे बहुत ही शुभ रंग के रूप में देखा जाता है।

गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े क्यों पहना जाता है?

गुरुवार का दिन देवों के गुरु बृहस्पति देव का दिन माना जाता है. इस दिन पीला, नारंगी और संतरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन इन रंगों के वस्त्रों को धारण करने से शुक्र बलवान होता है और इससे जीवन में सुख शांति प्राप्त होती है। पीले रंग के वस्त्र धारण करने वाले जातक का समाज में मान सम्मान बढ़ता है तथा जो जातक गुरुवार के दिन पहले रंग के वस्त्र धारण करते हैं वे समाज में अधिक मिलनसार होते हैं। गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना अनुकूल होता है। इसके अतिरिक्त इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु को गुरुवार के दिन का स्वामी माना जाता है इसलिए ही इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अति उत्तम माना जाता है।पीले रंग को क्रांति का प्रतीक माना जाता है गुरुवार के दिन इस रंग के वस्त्र धारण करने से व्यक्ति के जीवन में अनेक क्रांतिकारी परिवर्तन होते हैं।

गुरुवार के दिन किस रंग का कपड़ा नहीं पहने

वास्तु शास्त्र के अनेक ग्रंथों के अनुसार गुरुवार के दिन नीले तथा गुलाबी रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। नीले तथा गुलाबी रंग के वस्त्र गुरुवार के दिन धारण करना अशुभ माना जाता है।इसलिए इस दिन या तो पीले रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए या फिर नारंगी रंग के वस्त्रों को धारण करना उत्तम माना जाता है।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story