×

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन इन चीज़ों को भूलकर भी ना करें खरीददारी, आर्थिक तंगी की होती है समस्या

Guruwar Ke Upay in Hindi: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का दिन माना जाता है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने से धन लाभ होने ने साथ साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 5 Jan 2023 2:53 AM GMT
Bhagwan Brihaspatidev Ki Pooja
X

Guruwar Ke Upay (Image: Social Media)

Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का दिन माना जाता है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने से धन लाभ होने ने साथ साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। बता दें गुरुवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। गुरुवार को कुछ विशेष उपाय भी करना शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौन सा चीज नहीं खरीदना चाहिए:

गुरुवार के दिन इन चीज़ों की भूलकर भी ना करें खरीददारी (Do not buy these things on Thursday)

दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन साबुन बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। और ना ही इस दिन सर्फ, वाशिंग पाऊडर जैसी कोई चीज खरीद कर घर लानी चाहिए क्योंकि इस दिन खरीदी गई ये वस्तुएं घर में नकारात्मकता लेकर आती हैं और आपको जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

गुरुवार के दिन सर्फ, वाशिंग पाऊडर भी नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन आंखों और जल से जुड़ी कोई भी वस्तु खरीद कर घर नहीं लानी चाहिए। दरअसल ये चीजें आपके आर्थिक समस्याओं का कारण बन जाती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

गुरुवार के दिन तेज धार वाली चीजें खरीदना भी शुभ नहीं माना गया है। इसलिए इस दिन इन चीज़ों को खरीदने से जरूर बचें।


वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन घर में बिजली या इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ा कोई भी सामान घर लेकर भूलकर भी नहीं आना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

दरअसल शनिवार के दिन घर में लोहे का सामान लेकर नहीं आना चाहिए। ठीक इसी तरह गुरुवार के दिन भी लोहे के सामान की खरीदारी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। इसलिए इस दिन लोहे के बर्तन आदि खरीदने से बचें।

गुरुवार के दिन इन चीज़ों को खरीदना होता है शुभ

दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन नए कपड़ों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना गया है। दरअसल इस दिन नए कपड़ों की खरीदारी करने से जीवन में शुभता आती है। साथ ही साथ इससे नकारात्मकता का भी नाश होता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story