×

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भूलकर भी नहीं करें इन चीज़ों की खरीदारी, घर में होगा दरिद्रता का वास

Guruwar Ke Upay in Hindi: गुरुवार को भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और भगवान वृहस्पति देव(Lord Brihaspati Dev),माता लक्ष्मी (Goddess Laxmi)की भी पूजा की जाती है।ऐसा करने से आर्थिक तंगी नहीं होती।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 19 Jan 2023 1:34 AM GMT
Guruwar ko Aise kre Puja
X

Guruwar Le Upay (Image: Social Media)

Guruwar Ke Upay: गुरुवार को भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और भगवान वृहस्पति देव (Lord BrihaspatiDev) की पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन माता लक्ष्मी (Goddess Laxmi) की भी पूजा करना अति शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। दरअसल इस दिन कुछ चीजों का खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। खासकर अगर आप गुरुवार का व्रत (Guruwar Vrat) रखते हैं तो कुछ बातें को जरूर ध्यान में रखें। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौन सी चीज को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए:

गुरुवार के दिन इन चीज़ों की ना करें खरीददारी (Do not buy these things on Thursday)

बता दें गुरुवार के दिन नुकीली या धारदार चीजों की खरीदारी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से यानी गुरुवार को ऐसी चीजें घर लाने से तनाव और लड़ाई-झड़गे की समस्या पनपती है। घर के सदस्यों में भी अनबन होने लगती है। इसलिए आपको सुई, कैंची, चाकू या ऐसा कोई भी सामान बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गुरुवार के दिन घर में बिजली या इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ा कोई भी सामान घर लेकर नहीं आना चाहिए। दरअसल इस दिन मिक्सी, इंडक्शन चूल्हा या माइक्रोवेव जैसे उपकरणों की खरीदारी बिल्कुल नहीं करें। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति बहुत बिगड़ सकती है।

दरअसल जैसे शनिवार के दिन घर में लोहे का सामान लेकर नहीं आना चाहिए। ठीक इसी तरह गुरुवार के दिन भी लोहे के सामान की खरीदारी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ध्यान रखें कि इस दिन लोहे के बर्तन आदि खरीदने से जरूर बचें।

Guruwar Ke Upay

गुरुवार के दिन पूजा पाठ से जुड़ा सामान बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है तो ऐसी गलती करने से जरूर बचें।

गुरुवार के दिन आंखों से जुड़ी कोई भी वस्‍तु नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि इन चीजों की खरदीदारी इस दिन करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए जितना हो सके इन बातों का ध्यान रखें और आर्थिक तंगी से बचें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story