×

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन इन चीजों का जरूर करें दान, भगवान बृहस्पति की होगी कृपा, सभी समस्याएं होंगी समाप्त

Thursday Horoscope: भगवान बृहस्पति (Brihaspati Dev) को सभी देवताओं के गुरु माने गए हैं। गुरुवार के दिन गुरु यानी बृहस्पति, श्री विष्‍णु, भगवान सत्यनारायण के पूजन का विधान माना जाता है।

Anupma Raj
Published on: 24 Nov 2022 1:20 AM GMT
Goddess Laxmi aur Lord Vishnu
X

Lord Laxminarayan (Image: Social Media)

Guruwar Ke Upay in Hindi: हिंदू धर्म में भगवान बृहस्पति (Brihaspati Dev) को सभी देवताओं के गुरु माने गए हैं। बता दें गुरुवार के दिन गुरु यानी बृहस्पति, श्री विष्‍णु, भगवान सत्यनारायण के पूजन का विधान माना जाता है। इसलिए आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार के दिन इन चीज़ों का दान जरूर करें। तो आइए जानते हैं विस्तार से:

गुरुवार के दिन करें इन चीज़ों का दान

सुख शांति, धन और ऐश्वर्य की चाह रखने वाले लोगों को धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए बृहस्पतिवार के दिन श्री विष्णु मंदिर जाकर केवड़ा और केसर का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से।अपार धन की प्राप्ति होती है।

गुरुवार के दिन किसी भी ब्राह्मण को पीले वस्त्र जरूर दान करें क्योंकि ऐसा करने से आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है क्योंकि इस दिन पीले वस्त्र दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

अगर विवाह योग्य जातकों की शादी में अड़चनें आ रही हैं तो गुरुवार के दिन हल्दी का दान करें। हल्दी दान करने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

गुरुवार के दिन केले का दान करना बहुत लाभदायी माना जाता है। इसके साथ ही भगवान सत्यनारायण की कथा और पूजन के समय केले के पत्तों का इस्तेमाल करना तो अतिशुभ होता है। इससे भगवान विष्णु और भगवान सत्यनारायण की कृपा भक्त पर बनी रहती है।

अपने भाग्य को चमकाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन पीले रंगों के अन्न का दान जरूर करें। इस उपाय को करना बहुत अच्छा माना जाता है।

अगर आपके जीवन में लगातार मुश्किलें आ रही हैं तो इससे निजात पाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन श्री विष्णु जी के मंदिर (Vishnu Temple) में जाकर सुराही का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु की कृपा भक्त पर होती है और भक्त के सभी समस्याओं का अंत हो जाता है।

घर में धन-धान्य की कमी महसूस हो रही है तो आप चावल को केसर से रंग लें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को इसका दान और दक्षिणा दें। इस उपाय को करने से भगवान श्री विष्णु प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे और इससे आपके पास कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

अगर व्यापार में ग्राहकों की कमी खल रही है और आपका बिज़नेस अच्छा नहीं चल रहा तो गुरुवार के दिन 1 पान का पत्ता लेकर उसमें हल्दी की 2 साबुत गांठे रखें और किसी भी श्री विष्‍णु के मंदिर में चढ़ा दें। इस उपाय को करने से जल्द ही लाभ मिलने लगेगा और आपकी सभी समस्या दूर होगी।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story