×

Guruwar Ke Upay: गुरुवार को करें इन 5 चीजों का दान, मिलेगी सुख-समृद्धि और सफलता

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा श्रद्धाभाव से करने से जीवन में आ रही सभी मुश्किलों का अंत हो जाता है। गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 8 Dec 2022 2:32 AM GMT
Guruwar ko Kare in Chizon ka Daan
X
Lord Laxminarayan (Image: Social Media)

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा श्रद्धाभाव से करने से जीवन में आ रही सभी मुश्किलों का अंत हो जाता है। गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रहों में बृहस्पति सबसे शुभ ग्रह हैं क्योंकि इन्हें देव गुरू की पदवी प्राप्त है और इन्हें पीला रंग बहुत प्रिय है। इस दिन दान करना शुभ माना जाता है क्योंकि इससे भगवान विष्णु और गुरु ग्रह प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन सी चीज़ों का दान करना चाहिए:

गुरुवार को करें इन चीज़ों का दान

पीले रंग की चीज़ों का दान

गुरुवार के दिन पीले रंग की चीज़ों का दान करना शुभ माना जाता है। दरअसल गुरुवार को पीले फल-फूल, चने की दाल, पीला चंदन, पीली मिठाई, मुनक्का, मक्के का आटा, चावल और हल्दी का दान करना चाहिए। खासकर केले का दान करना चाहिए क्योंकि ये चीजें दान करने से व्यक्ति धनवान बनता है और परिवार में खुशियां आती हैं।

हल्दी का दान

अगर विवाह योग्य जातकों की शादी में अड़चनें आ रही हैं तो ऐसे लोगों को गुरुवार को हल्दी का दान देने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

पीले रंग के अन्न का दान

दरअसल गुरुवार के दिन लिए पीले रंगों के अन्न का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है।

Lord Lakshminarayan

ऐसा करने से भगवान विष्णु और गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है और भक्त की किस्मत चमक उठती है।

सुराही का दान

जीवन में आ रही मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन श्री विष्णु जी के मंदिर (Vishnu Temple) में सुराही का दान करना चाहिए।

केवड़ा और केसर का दान

दरअसल अपार धन और ऐश्वर्य की चाह रखने वाले और धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए बृहस्पतिवार के दिन श्री विष्णु मंदिर जाकर केवड़ा और केसर का दान करना चाहिए, इससे अपार धन की प्राप्ति होती है।

चीनी और दूध का दान

भगवान लक्ष्मीनारायण को प्रसन्न करने के लिए और रोजमर्रा के कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन चीनी (शकर) और दूध का दान करना उचित रहता है। साथ ही पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु-लक्ष्मी जी की मंदिर में जाकर उन्हें आम भेंट करने से आपकी समस्या दूर होकर परिवार में खुशियां लौट आएंगी। इन उपायों को करने से भगवान लक्ष्मीनारायण और गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story