×

Guruwar Ke Upay: गुरुवार को इस तरह करेंगे भगवान विष्णु की पूजा तो मां लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता गायत्री की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान बृहस्पति देव की पूजा की जाती है।भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 29 Dec 2022 2:27 AM GMT
Lord BrahaspatiDev
X
Lord Lakshminarayan (Image: Social Media)

Guruwar Ke Upay in Hindi: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता गायत्री की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान बृहस्पति देव की भी पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन विधि विधान से पूजा करने से सभी देवी देवता प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त की सभी परेशानी भी दूर करने के साथ साथ मनोकामना भी पूर्ण कर देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार को भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किस तरह से करें भगवान विष्णु की पूजा जिससे मां लक्ष्मी भी होंगी अति प्रसन्न:

गुरुवार को इस तरह से करें पूजा

दरअसल पौराणिक मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा में तुलसी का प्रयोग करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु संग माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

अगर आपके दांपत्य जीवन में समस्या चल रही तो आप इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है।


शादी-विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा जरूर करना चाहिए। दरअसल ऐसी मान्यता है कि उनकी कृपा से विवाह में आ रही अड़चने दूर हो जाती हैं। साथ ही मांगलिक कार्य बिना किसी बाधा या परेशानी से संपन्न होते हैं

दरअसल ऐसा माना जाता है कि गुरू ग्रह के कमजोर होने से जीवन में समस्याएं आती हैं। जिसे दूर करने के लिए गुरुवार को पीले वस्त्र, पीतल, पीले चावल और केले आदि का दान किया जाता है। इसके अलावा जिनकी कुंडली का गुरू ग्रह भी कमजोर होता है, उन्हें हल्दी की गांठ पीले वस्त्र में बांधकर पहनने के लिए कहा जाता है।

बता दें धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गुरुवार को बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करने से कार्यों में सफलता मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से गुरू ग्रह भी मजबूत होता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story