×

ऐसे निशान व्यक्ति को हाथ में है तो दिलवाते है राजयोग व अप्रत्याशित धन

suman
Published on: 18 Jan 2019 1:06 AM GMT
ऐसे निशान व्यक्ति को हाथ में है तो दिलवाते है राजयोग व अप्रत्याशित धन
X

जयपुर:व्यक्ति की हथेली पर तरह-तरह के निशान और आकृतियां पाई जाती हैं। इन्हीं निशानों में अगर त्रिभुज के आकार का कोई निशान बने वह व्यक्ति अपने जीवन में राजयोग का सुख प्राप्त करता है। हर व्‍यक्‍ति को जीवन में धन चाहिए। ज्‍योतिष में शुक्र और गुरू को धन का ग्रह माना गया है। शुक्र विलासिता देता है और गुरू धन। यदि दोनों ग्रह अच्‍छे हों तो जीवन में आराम एवं पैसा मिलता है। हस्‍तरेखा में भाग्‍य रेखा का भी विशेष महत्‍व है। यदि भाग्‍य रेखा अच्‍छी है तो व्‍यक्‍ति को पैतृक सम्‍पत्‍ति मिलती है।तो जानते है कहां कहां हाथ में कौन से निशआन आपको राजयोग व धनदौलत दिलवाते हैं।

जब कभी भी आपकी हथेली पर तीन रेखाएं आपस में मिलकर त्रिभुज का आकार बनाए तो यह आकृति समुद्रशास्त्र के अनुसार बहुत शुभ मानी जाती है। ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली और प्रतिभावान होता है। हथेली पर बना त्रिभुज जितना स्पष्ट और साफ होता है वह उतना ही शुभ फलदायी होता है वहीं अगर त्रिभुज कटा-फटा और टेढ़ा मेढ़ा हो तो वह व्यक्ति भाग्यहीन माना जाता है।

हथेली पर जितना बढ़ा त्रिभुज होगा वह व्यक्ति उतना बढा शासक, प्रशासक और उसमें नेतृत्व करने की क्षमता रहेगी। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में सारी तरह की सुख-सुविधाओं का भोग करते हैं।अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरू पर्वत के ऊपर त्रिभुज बने उस व्यक्ति में राजयोग का सुख भोगने की पूरी क्षमता होती है। इस जगह पर त्रिभुज का निशाना बहुत ही कम लोगों की हथेलियों पर बनता है। शुक्र पर्वत पर त्रिभुज बनने से वह व्यक्ति सरल और मधुर स्वभाव का होता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन उच्च स्तर काफी अच्छा रहता है।

18 जनवरी: मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी या नहीं, पढ़ें राशिफल

यदि व्‍यक्‍ति के हाथ में शुक्र पर्वत उठा हुआ हो तो व्यक्ति को ससुराल से धन मिलता है। उसकी धनी जीवनसाथी से शादी होती है। ऐसे व्‍यक्‍ति को जीवन में सारे सुख मिलते हैं।यदि शुक्र पर वर्ग का निशान हो तो वह धनवान घर में विवाह कराता है। अगर गुरु पर्वत पर क्रास का निशान हो तो विवाह के पश्चात धन मिलने के आसार होते हैं।कलाई में बने मणिबन्द की रेखाओं का सम्बन्ध हमारे पूर्व जन्म के कर्मों से होता है। तीन स्‍पष्‍ट मणिबन्द रेखा अच्छी विद्या और धन दिलाती हैं। इससे यह संकेत भी मिलता है कि हमारे पिछले जन्‍म में अच्‍छे कर्म रहे हैं। मणिबंध से निकलने वाली स्‍पष्‍ट रेखा यदि उपर हथेली में जाए तो ऐसे व्‍यक्‍ति को धन के साथ मान-सम्मान भी मिलता है।

लम्बी भाग्य रेखा जीवन में प्रगति का संकेत देती है। भाग्य रेखा पर त्रिकोण हो तो अचल सम्पति मिलती है। कलाई से निकली हुई भाग्य रेखा अगर शनि पर्वत तक पहुंचे तो व्यक्ति को व्यापार और धन, वाहन का सुख मिलता है।मस्तिष्क रेखा पर त्रिकोण पिता से पैतृक सम्पति दिलाता है।हाथ में यदि दो सूर्य रेखा हों तो व्यक्ति को यश, पुत्र और विपुल सम्पति मिलती है।हस्‍तरेखा में मछली का चिन्ह बेहद शुभ रहता है। यह चिन्ह अचानक धन दिलाता है। यदि चन्द्रमा पर यह चिन्ह हो तो विदेश से लाभ मिलता है।यदि राहु पर त्रिकोण का निशान हो तो ऐसे व्‍यक्‍ति को शेयर से अचानक धन दिलाता है।

suman

suman

Next Story