×

New Year 2023 Vastu Tips: वास्तु के अनुसार लगाएं नए साल का कैलेंडर, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, होगा पैसा ही पैसा

New Year 2023 Vastu Tips in Hindi: कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत हो जाएगी। नए साल पर घर में नए कैलेंडर लगाए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि कैलेंडर को वास्तु के अनुसार लगाना शुभ माना जाता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 7 Dec 2022 3:49 AM GMT
Happy new year 2023
X

Vastu tips 2023 (Image: Social Media)

New Year 2023 Vastu Tips in Hindi: कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत हो जाएगी। नए साल पर घर में नए कैलेंडर लगाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैलेंडर को वास्तु के अनुसार लगाना शुभ माना जाता है। दरअसल कैलेंडर से भी घर की सकारात्मकता और नकारात्मकता जुड़ी होती है। इसलिए नए साल में वास्तु के अनुसार कैलेंडर लगाने से घर में सुख- शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। नया कैलेंडर वास्तु के अनुसार सही दिशा और स्थान पर ही लगाएं। तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी वास्तु टिप्स:

जानें वास्तु के अनुसार घर में कहां और कैसा लगाएं कैलेंडर

वास्तु के अनुसार ऐसे कैलेंडर को लगाना शुभ होता है जिसमें उगते हुए सूरज की तस्वीर हो।

वास्तु के अनुसार हरा, नीला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग के कैलेंडर को बहुत शुभ माना जाता है।

कैलेंडर को कभी भी दरवाजे के पीछे भी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य हमेशा बिगड़ा रहता है।

कैलेंडर को मुख्य द्वार के ठीक सामने भी नहीं लगाना चाहिए।

इसके अलावा पुराने कैलेंडर के ऊपर कभी भी नया कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

नया साल शुरू होते ही पुराने कैलेंडर को घर से हटा देना चाहिए। अगर आप इसे नहीं हटाएंगे तो इससे जीवन में उन्नति में बाधा उत्पन्न होती है।

ध्यान रखें कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा या इस दिशा की दीवार में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में कैलेंडर लगाने से सुख-समृद्धि में कमी आती है और घर की तरक्की भी बाधित होती है।

वास्तु की मानें तो पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा कैलेंडर लगाने के लिए शुभ माने जाते हैं। इन दिशाओं में लगा कैलेंडर शुभ होता है और इससे जीवन में उन्नति के नए मार्ग खुलते हैं। वास्तु के मुताबिक उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। ऐसे में उत्तर दिशा की दीवारों पर देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की तस्वीरों के अलावा हरियाली और प्रकृति से जुड़ी तस्वीरें लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

वास्तु के अनुसार भगवान का कैलेंडर उत्तर, पश्चिम और पूर्व की दीवारों पर लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें कि कैलेंडर में हिंसक जानवर और नकारात्मक चित्र नहीं होना चाहिए। इन वास्तु टिप्स के अनुसार कैलेंडर लगाने से जीवन में तरक्की के मार्ग खुलेंगे और घर में सुख- समृद्धि का वास होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story