Hariyali Teej Jyotish Upay हरियाली तीज पर इन राशियों के लिए खास सौगात, प्यार तरक्की और समृद्धि के लिए इस दिन करें विशेष उपाय

Hariyali Teej Jyotish Upay हरियाली तीज पर उपाय: हरियाली तीज हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथी को मनायी जाती है। अखंड सौभाग्य के लिए मां पार्वती और शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का दिन होता है, इस दिन कुछ उपाय को करने से बहुत लाभ मिलता है...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 Aug 2024 4:42 AM GMT
Hariyali Teej Jyotish Upay हरियाली तीज पर इन राशियों के लिए खास सौगात, प्यार तरक्की और समृद्धि के लिए इस दिन करें विशेष उपाय
X

Hariyali Teej Jyotish Upay हरियाली तीज पर उपाय: इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को है इस दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग बन रहे हैं । कहते है कि शिव योग में शिव-पार्वती की पूजा का दोगुना फल मिलता है। जानते है इस बार किन राशि वाली महिलाओं के लिए तीज शुभफलदायी रहेगा और उन्हें अपने सुहाग के लिए तीज के दिन क्या करना होगा...

मेष राशि की महिलाओं को हरियाली तीज की पूजा सफेद और लाल फूल से करना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य भी प्राप्त होता है।

वृषभ राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर मां पार्वती को श्रृंगार की सामग्री चढ़ानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के संबंधों को मजबूत करता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

मिथुन राशि की महिलाएं हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को हल्दी अर्पित करें और भगवान शिव को सफेद चंदन। इससे पूजा का दोगुना फल मिलता है।

कर्क राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को हरसिंगार के फूल या इत्र चढाना चाहिए। इस उपाय जीवन में सुख और समृद्धि लाने में सहायक हो सकते हैं।

सिंह राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर माता पार्वती की पूजा में लाल फूल और मिठाई अर्पित करनी चाहिए। इससे पति-पत्नी का साथ बना रहता है।

कन्या राशि वालों को हरियाली तीज के दिन अपने पति के साथ शिव जी का रुद्राभिषेक करना चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है और जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ मानसिक शांति बनी रहती है.

तुला राशि वालों पर इस बार शिव-पार्वती की विशेष कृपा बरसेगी, इनके लिए हरियाली तीज बहुत शुभ है।इन लोगों के प्रेम जीवन और दांपत्‍य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कामकाज अच्‍छा चलेग। समृद्धि, तरक्‍की मिलेगी।

वृश्चिक राशि वाली महिलाओं को तीज व्रत रखने पर माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होने की खुशी मिलेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. दांपत्‍य सुख मिलेगा

धनु राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन जल में चंदन मिलाकर भगवान शंकर और माता गौरी चढ़ाने से दांपत्‍य सुख मिलेगा

मकर राशि वालो को हरियाली तीज की बड़ी खुशी मिलेगी,इस दिन एक लोटा जल गंगाजल मिलाकर चढ़ाने से नौकरी-व्‍यापार में प्रगति होगी। इस दिनमहिलाओं को उपहार मिल सकता है, धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को गुलाब का फूल चढ़ाने से सुख-सौभाग्‍य में वृद्धि और अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। पैसा मिलेगा।पति-पत्‍नी के रिश्‍ते बेहतर होंगे।

मीन राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के विशेष अवसर पर देवी पार्वती को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए. पीला रंग समृद्धि, खुशहाली और ऊर्जा का प्रतीक होता है, जो पूजा को शुभ और प्रभावशाली बनाता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story