Hast Rekha Jyotish : आपके हाथ के ये निशान बताते है बनेंगे धनवान या रहेंगे कंगाल, यहां जानिए किस उम्र तक हो जायेंगे मालामाल

Hast Rekha Jyotish : हाथ की रेखाएँ और निशान हमारे भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। हाथ की लकीरों से व्यक्ति का भविष्य को जान सकते है। जानते है इन संकेतों से कब आएगा आपके पास धन...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 July 2022 6:40 AM GMT (Updated on: 21 July 2022 7:41 AM GMT)
Hast Rekha Jyotish
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Hast Rekha Jyotish

हस्तरेखा ज्योतिष

हाथ हर मनुष्य का भाग्य और कर्म का लेखा-जोखा रखता है। हाथ पर बनी रेखाएं और चिन्ह उसके भाग्य और आने वाले समय के बारे में बताती हैं। हस्तरेखा( palmistry) में कहा गया है कि हाथ की रेखाएँ और निशान हमारे भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। हाथ की लकीरों से व्यक्ति का भविष्य को जान सकते है। हथेलियों के पर्वत व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य को बताते हैं। जबकि रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य( Future ) का पता चलता है। ये सब रेखाएं ( Lines) कैसी होती है। जीवन में इनका प्रभाव कैसा रहेगा। हम अमीर होंगे या रहेंगे गरीब ये सब हम हाथ की रेखाओँ से पता लगा लेते हैं।

Palmistry Money Sign

हस्तरेखा में धनवान बनने के निशान

धनवान हर कोई बनना चहता हैं मेहनत भी जी तोड़ करते है लेकिन फिर भी धनवान नही बन पाते, कर्मो के साथ साथ भाग्य का होना भी अति आवश्यक होता है।हाथों की रेखाओं से तय होता है भाग्‍य। तो चलिए जानते हैं हथेली में बनने वाली उन रेखाओं और संकेतों के बारे में जो धनवान लोगों के हाथ में होती हैं ।

हाथ में एच (H) जैसी आकृति

यदि किसी व्यक्ति के हाथ पर अंग्रेजी के अक्षर H जैसी आकृति बन रही हो तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति की किस्मत 40 साल की उम्र के बाद बदल जाती है। कैसे बनता है अंग्रेजी का एच। हथेली पर इस चिन्ह के बनने का मतलब -

यदि किसी व्यक्ति की हाथ में H की आकृति बन रही है तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते है। ऐसे लोगों को 40 साल की उम्र के बाद सफलता मिलती है। ऐसे लोगों की किस्मत 40 की उम्र के बाद बदल जाती है। इन्हें अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होता है।

जिन लोगों के हाथ में ये आकृति बन रही हो, वे चाहे जितनी ही मेहनत कर लें उन्हें सफलता देर से ही मिलती है। ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधाओं का सुख भोगते हैं। ऐसे लोग जीवन में खूब धन-संपत्ति कमाते हैं। समाज में इन्हें पद-प्रतिष्ठा मिलती है।

जिन लोगों के हाथ में ये चिह्न होते है वे बहुत साफ दिल और उदार स्वाभाव के होते हैं। लेकिन अपनी इसी आदत के कारण वे अक्सर धोखा खाते हैं। कई बार लोग इनके सरल स्वभाव का गलत फायदा उठाते हैं। लेकिन ये लोग सकारात्मकता के साथ जीवन में आने वाली हर चुनौती को पार कर जाते हैं।

हाथ में M का निशान

जिन जातको की हथेली में यदि जीवन रेखा, मस्तिष्‍क रेखा और भाग्‍य मिलकर अंग्रेजी के M का निशान बने तो यह माना जाता है कि व्‍यक्ति 35 से 55 साल की उमर में धनवान बनेगा। ऐसे लोगों का पुरा जीवन आराम से गुजरता है इनके पास कभी पैसों की कमी नहीं रहती है। यह व्यापार से पैसे कमाते है।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

हाथ में त्रिकोण का निशान

जिन जातकों की हथेली में मस्तिष्‍क रेखा, भाग्‍य रेखा और जीवन रेखा से त्रिकोण बनता है, ऐसे लोग अपने जीवन में सफलता प्राप्‍त करते हैं। ये आगे आगे चलकर बहुत अमीर बनते हैं और धन, वैभव व ऐश्‍वर्य के साथ अपना जीवन जीते हैं। समाज में भी इनका खासा नाम होता है। कभी किसी कार्य में हार नही मानते हैं।

हाथ में अंगूठे के पास की रेखा

जिन जातकों की हथेली में अंगूठे के नीचे से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत को काटते हुए। आगे तक जाती है, ऐसे लोगों को उच्‍च पद प्राप्‍त होता है। सरकारी कामों में इनका खूब नाम होता है। और इनका कोई काम नहीं रुकता। इनके पास अधिक धन होता हैं। यह काफी बुद्धिमान होते है।

हाथ में भाग्य रेखा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन जातको की हथेली में भाग्‍य रेखा मणिबंध से निकलकर सीधे शनि पर्वत तक पहुंचे तो ऐसे लोगों को अचानक से धन लाभ मिलता है। कारोबर में कोई सौदा होने पर विशेष लाभ प्राप्‍त होता है और भविष्‍य में भी योजनाएं सफल होती हैं। जीवन में बहुत सी खुशिया इन्हें मिलती हैं धन की कोई कमी होती ही नही है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story