×

Hast Rekha Se Jane Love Marriage : आपके लव रिलेशनशिप के खुलेंगे राज, जानिए हाथ की इस रेखा मिला है प्यार या टूटा है दिल

Hast Rekha Se Jane Love Marriage: कितने से दिल लगाया और कितने का दिल तोड़ा ये जानने के लिए देखते हैं ह्रदय रेखा। सीधे सादे लफ्जों में कहे तो आपकी लव लाइफ के बारे में कई गुप्त बातें जान सकते हैं।

suman
Published By suman
Published on: 14 Sep 2021 9:44 AM GMT
Hast Rekha Se Jane Love Life
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Hast Rekha Se Jane Love Marriage हस्तरेखा से जाने लव अफेयर:

हाथ की रेखाएँ हमारे भूत, भविष्य और वर्तमान की कहानी गढ़ती है। इससे हम भविष्य में क्या करेंगे, हमारे संबंध कैसे होंगे सबकी जानकारी मिलती है। किसी भी जातक के निजी रिश्तों को भी हाथ की रेखा से जाना जा सकता है। मतलब आपके दिल का हाल आपकी दिल की रेखा यानी हार्ट लाइन से जान सकते हैं कि आपके जीवन में कितने शख्स की इंट्री रही। कितने से दिल लगाया और कितनों का दिल तोड़ा ये जानने के लिए देखते हैं ह्रदय रेखा। सीधे सादे लफ्जों में कहे तो आपकी हार्ट लाइन से आपकी लव लाइफ के बारे में कई गुप्त बातें जान सकते हैं। ह्रदय रेखा यानि हार्ट लाइन- यह रेखा इंडेक्स फिंगर के नीचे से शुरू होती है और मिडिल फिंगर तक जाती है। जो आपकी लव लाइफ से जुड़ी है...

हाथ की रेखा से जाने दिल का हाल

हार्ट लाइन मिडिल फिंगर के बीच से शुरू होकर इंडेक्स फिंगर तक जाती है तो कहा जाता है कि ऐसा व्यक्ति रिलेशनशिप के मामले में बहुत विश्वास करने योग्य होता है। यही नहीं ऐसे लोग दिल के बहुत अच्छे होते हैं। ऐसे व्यक्ति शांत प्रकृति के लोग होते हैं।


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग विश्वासी

यदि किसी व्यक्ति की हृदय (दिल) रेखा उसकी मध्यमा अंगुली (मीडिल फिंगर) के बीच से शुरू होकर तर्जनी अंगुली (इंडेक्स फिंगर) तक जाती है तो वह व्यक्ति रिलेशनशिप के मामले में बहुत विश्वास करने वाल होता है।

हस्तरेखा से जाने ऐसे लोग धोखेबाज

किसी व्यक्ति की हृदय रेखा (दिल रेखा) बीच में टूटी हुई है तो उसे लव लाइफ में बहुत अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।अगर किसी जातक के हाथों में हृदय रेखा का अंत तर्जनी या मध्यमा के मूल यानि नीचे की तरफ झुका हो उनपर प्यार के मामलों में भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे पुरुष या स्त्री बेहद कामुक और बेवफाई के भावों से युक्त होते हैं।

हाथ की रेखा बताती है प्रेम विवाह का योग

यह रेखा रोमांटिक संभावनाओं, विपरीत लिंग के मध्य आकर्षण ,भावनात्मक स्थिरता और मनोवैज्ञानिक सहनशक्ति का विश्लेषण करने के लिए प्रयोग होती है। इसका आरंभ तीन महत्वपूर्ण स्थानों गुरु पर्वत के मध्य से ,पहली और दूसरी उंगलियों के बीच और शनि पर्वत के मध्य से होता है।

जिन जातकों के हाथों में गहरी और स्पष्ट हृदय रेखा हों जो तर्जनी या मध्यमा या गुरु या शुक्र पर्वत पर खत्म हो रही हो उन्हें जातक जीवन में अपार सफलता हासिल होती है और प्रेम संबंधों में कामयाबी मिलती है।

ऐसी हाथ की रेखा लव लाइफ में बाधक

कुछ लोगों की हृदय रेखा कटी फटी या उसमें शाखाएं निकली होती है। ऐसे में अगर रेखाएं ऊपर की तरफ हो तो यह शुभ संकेत हैं। लेकिन अगर यही रेखाएं नीचे की तरफ हों तो ऐसे लोगों की शादी टूट जाती है। अगर आपकी दिल की रेखा बीच में से टूट रही हो तो कहा जाता है कि इससे लव लाइफ में व्यवधान हो सकता है।

ऐसी रेखा वाले लव लाइफ में सफल

अगर हृदय रेखा आपके मीडिल फिंगर की तरफ जाती है तो ऐसे लोग ना सिर्फ बुद्धिमान होते हैं बल्कि महत्वाकांक्षी और स्वतंत्र भी । यही नहीं ऐसा व्यक्ति दूसरों के लिए निस्वार्थ रखता है। अगर हृदय रेखा मीडिल फिंगर और इंडेक्स फिंगर के बीच में आती है तो यह अच्छी बात है क्यों की ऐसा व्यक्ति विचारशील, दयालु और भरोसेमंद होता है।


बिंदास होते हैं ऐसे लोग

अगर आपकी हृदय रेखा इंडेक्स फिंगर की तरफ है तो आप किसी भी हालत में खुश रहेंगे, ऐसे लोग अपनी ज़िन्दगी को खुलके जीना पसंद करते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story