×

Hath Me Til Ka Matlab Kya Hota H हाथ में तिल का मतलब क्या होता है: जानिए हाथ के पर्वतों पर तिल के फायदे और नुकसान क्या होते हैं?

Hath Me Til Ka Matlab Kya Hota H हाथ में तिल का मतलब क्या होता है: कहते हैं कि इंसान अपनी किस्मत अपने हाथों से लिखता है। और इसी के आधार पर जीवन में कामयाब होता है। लेकिन कभी कभी सब अचानक मिल जाता है। अगर हम ज्योतिष के हस्तरेखा में देखे तो इसका मतलब जानने के लिए देखें हाथ में तिल का मतलब...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 19 Jan 2023 4:36 AM GMT
Hath Me Til Ka Matlab Kya Hota H हाथ में तिल का मतलब क्या होता है: जानिए हाथ के पर्वतों पर तिल के फायदे और नुकसान क्या होते हैं?
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

हाथ में तिल का मतलब क्या होता है

Hath Me Til Ka Matlab Kya Hota H

हाथ में तिल का प्रभाव : हस्तरेखा में लोगों के हथेली पर बनी रेखा से उनके भविष्य के बारे में कई बातें जानी जाती है। इसके साथ ही हथेली पर कई तरह के निशान होते है उसी तरह से अलग-अलग भागों और पर्वतों पर मौजूद तिल भविष्य के बारे में संकेत देते है। हथेली पर किस पर्वत पर तिल होने का क्या मतलब होता जानते हैं?

हर व्यक्ति के शरीर पर तिल मौजूद होते हैं। गौरतलब है कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल के अलग-अलग मायने होते हैं। वैसे आपने भी कई लोगों की हथेली पर तिल देखा होगा। बता दें कि हथेली के अलग-अलग हिस्से में मौजूद हर तिल के फायदे और नुकसान होते हैं। हथेली पर तिल होने से बहुत से लोग धनवान बनते हैं। वहीं हथेली पर मौजूद कुछ तिल अशुभ होते हैं। अगर आप उनमें से एक हैं जिनकी हथेली पर तिल है तो जानते हैं इसका मतलब क्या होता है।

गुरु पर्वत पर तिल

अगर किसी भी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर कोई तिल होता है यह आर्थिक संपन्नता के बारे में बताता है।जिन व्यक्तियों की हथेली पर गुरु पर्वत के ऊपर तिल होता है वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है। लेकिन गुरु पर्वत पर तिल होने का एक नुकसान भी होता है ऐसे व्यक्तियों की शादी में तमाम तरह की अड़चने आती हैं। गुरु पर्वत अंगूठे के बाद वाली अंगुली के नाचे का क्षेत्र होता है।

सूर्य पर्वत पर तिल

सूर्य पर्वत पर तिल का होना अशुभ माना जाता है। इस स्थान पर तिल होने से व्यक्ति को जीवन में दूसरे से अपमान का सामना करना पड़ सकता है।सूर्य पर्वत यानी अनामिका उंगली के नीचे के स्थान पर तिल होने का मतलब है कि सूर्य से संबंधित क्षेत्र जैसे सामाजिक मामलों, सरकारी मामलों एवं नौकरी में आपको कष्ट हो सकता है। किसी कारण से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है।

शुक्र पर्वत पर तिल

हस्तरेखा ज्योतिष में अगर किसी के शुक्र पर्वत पर तिल होता है उसके वैवाहिक जीवन में हमेशा टकराव रहता है।अगर आपके अंगूठे पर तिल है तो आप बहुत मेहनती हैं. आपका व्यावहार सबके साथ अच्छा रहता है. समाज में आपको बहुत सम्मान मिलेगा. जबकि जिन लोगों के शुक्र पर्वत पर अंगूठे के नीचे तिल होता है वो व्यक्ति कामुक होते हैं. उनकी लाइफ में कई अफेयर्स होते हैं. जिसके कारण उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि ऐसे लोगों को कभी भी पैसों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

चंद्र पर्वत पर तिल

यदि आपके हथेली के चंद्र पर्वत पर तिल है तो आपको अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप अस्थिर और बेचैन रह सकते हैं. आप प्यार में भी असफल हो सकते हैं. साथ ही आपकी शादी भी जल्दी नहीं होगी. बता दें कि शादी के लिए आपको बहुत लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

मंगल पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के जीवन में कई दुर्घटना होने के लक्षण पाए जाते है साथ ही इस जगह तिल होने से मनुष्य को सम्पत्ति का नुकसान होता है।

बुध पर्वत पर तिल

बुध पर्वत हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे का स्थान होता है. जिनकी छोटी उंगली या उसके आस-पास पर तिल का निशान होता है. वह धन संपत्ति के मामले में भाग्यशाली होते हैं लेकिन ऐसे व्यक्तियों को जीवन भर नुकसान झेलना पड़ता है.

शनि पर्वत पर तिल

मध्यमा उंगली पर तिल का होना शुभ माना गया है यह सुख संपत्ति देने वाला है जबकि मध्यमा के नीचे शनि पर्वत पर तिल हो तब यह अच्छा नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति को बार-बार असफलताओं का सामना करना होता है। संघर्ष के बाद ही इन्हें सफलता मिलती है।

जीवन रेखा यानी लाइफ लाइन में अगर तिल है तो ऐसा तिल अशुभ माना जाता है. ऐसे व्यक्तियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जीवन पर्यंत बनी रहती हैं.






Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story