×

Hatheli Par Shukra Parvat Ka Matlab: समृद्धि का प्रतीक है हाथ में शुक्र पर्वत, जानिए उस पर कौन से निशान लाते हैं जीवन में भूचाल

Hatheli Par Shukra Parvat Ka Matlab : अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत अगर उभार लिए हुए हो तो यह अच्छा माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत ज्यादा उभार लिए हुए हो तो व्यक्ति कामुक होता है। दबा हुआ शुक्र पर्वत से व्यक्ति में कई शारीरिक समस्याएं होती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 14 Feb 2022 3:53 AM GMT (Updated on: 14 Feb 2022 5:53 AM GMT)
Hatheli Par Shukra Parvat Ka Matlab
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Hatheli Par Shukra Parvat Ka Matlab

हथेली में शुक्र पर्वत का मतलब

हस्तरेखा में हाथ की रेखाओं और पर्वतों और उस स्थित तिल और संकेतों का बहुत महत्व है। इससे हम भविष्य का पता चलता है। भविष्य में आपके जीवन में कितने उतार-चढ़ाव आने हैं। हथेली में बनी रेखाएं इसे जानने में आपकी मदद करती हैं। ऐसे में आज हम बात करने जा रहे हैं शुक्र पर्वत (Venus Mount) की। जो कि अंगूठे का निचला हिस्सा जहां से शुरू होता है वहां होता हैं। इससे निकलने वाली रेखाएं आपके प्रेम, ऐश्वर्य, विलासिता, सुख-समृद्धि का प्रतीक होती हैं। इनका संबंध ग्रहों से जुड़ा होता हैं जो आपके जीवन को प्रभावित करते हैं। जानते हैं शुक्र पर्वत के बारे में...

शुक्र पर्वत पर त्रिभुज

  • अगर शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान है तो इसे शुभ मानते हैं। ऐसे लोग समृद्ध जीवन जीते हैं। इन्हें किसी तरह से भी पैसों की कमी नहीं झेलनी पड़ती। हस्तरेखा शास्त्र में इस निशान को सौभाग्य का प्रतीक बताया गया है।
  • जिन जातकों की हथेली पर शुक्र पर्वत के ऊपर त्रिभुज का निशान बना हो तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में सभी तरह के ऐशोआराम की सुविधा प्राप्ति होती है। ऐसे लोग हर सुख-सुविधा का आनंद उठाते हैं।
  • कुछ लोगों की हथेली पर बने शुक्र पर्वत के ऊपर त्रिभुज का निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा शास्त्र में ऐसा निशान बहुत ही शुभ और भाग्यशाली का प्रतीक होता है। इस तरह के लोगों के जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होती।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

शुक्र पर्वत पर उभार

अगर किसी भी जातक की हथेली में शुक्र पर्वत उभार पर है तो व्यक्ति के जीवन में पैसों की कठिनाईयां नहीं आती हैं। उसे हर प्रकार की सुख सुविधा का आनंद प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

शुक्र पर्वत पर जाल के निशान

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत दबा हुआ हो तो व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव रहता है। इसके अलावा इन्हें शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अगर शुक्र पर्वत पर कई तरह की छोटी और कटी हुई लकीरें बनी हो तो व्यक्ति का मन हमेशा उदास रहता है। शुक्र पर्वत पर इन लकीरों का जालनुमा आकृति अच्छा नहीं मानते है।शुक्र पर्वत पर क्रॉस या वर्ग का निशाना बना हुआ हो तो व्यक्ति जेल की यात्रा करता है।

शुक्र पर्वत पर तिल

अगर किसी व्यक्ति की हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल बना हुआ हो तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहता। अक्सर छोटी-बड़ी बातों पर झगड़े होते रहते हैं। लेकिन शुक्र पर्वत पर बने तिल व्यक्ति को आर्थिक मामले में सफलता दिलाते हैं।

शुक्र पर्वत पर मछली

जिस जातक के हाथ में शुक्र पर्वत पर मछली का निशान व्यक्ति को आकर्षक, प्रभावी और रोमांटिक प्रवृत्ति का बनाता है। ऐसा व्यक्ति सेलीब्रेटी होता है। धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति का बनाता है। ऐसा व्यक्ति अपने दम पर प्रसिद्धि और धन प्राप्त करता है ।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

अविकसित शुक्र पर्वत

शुक्र पर्वत शुभ नहीं होता है हाथ पर अंदर की धंसा हुआ शुक्र पर्वत होने पर सुख-सुविधाओं का अभाव रहता है। साथ ही, इस तरह के लोगों को शारीरिक कष्टों का भी सामना करना पड़ता है। शुक्र पर्वत पर जाल का निशान मानसिक परेशानियों का संकेत देता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत अगर उभार लिए हुए हो तो यह अच्छा माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत ज्यादा उभार लिए हुए हो तो व्यक्ति कामुक होता है। दबा हुआ शुक्र पर्वत से व्यक्ति में कई शारीरिक समस्याएं होती है। ऐसा व्यक्तियों में सुख-सुविधाओं का अभाव होता है।


शुक्र पर्वत के दोष से बचने के उपाय

जब किसी व्यक्ति के हाथ मे ंशुक्र पर्वत में बहुत सी खामी हो तो उसे उसका निदान कर लेना चाहिए। शुक पर्वत के दोषो को दूर करने के लिए एकादशी का व्रत करना चाहिए, गरीबों को दान करना चाहिए। सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए।। वैवाहिक जीवन में प्यार और विश्वास रखना चाहिए। शुक्र का दान करना चाहिए। व्रत औऱ उपवास के साथ लक्ष्मी जी की आराधना करनी चाहिए।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story