×

ऐसा मस्तक वाला व्यक्ति होता है अपराधी प्रवृति का, आज ही दें अपने माथे पर ध्यान

जिनका ललाट गहरा हो वह पुरुष अपराध करने से भी पीछे नहीं हटता।जिस व्यक्ति का माथा ऊपर उठा हो तथा नीचे से झुका हो, वह मनुष्य एकाधिक स्त्रियों से विवाह करने वाला होता है।

suman
Published on: 24 May 2019 4:05 AM GMT
ऐसा मस्तक वाला व्यक्ति होता है अपराधी प्रवृति का, आज ही दें अपने माथे पर ध्यान
X

जयपुर: सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार शरीर के अंगों की सरंचना को देख किसी भी व्यक्ति के भविष्य का बहुत कुछ आकलन किया जा सकता है। इसी क्रम में अगर व्यक्ति के माथे का विश्लेषण करे तो बहुत से यर्थाथ सामने आते है।

जिस पुरूष का मस्तक चौड़ा हो वह व्यक्ति अधिक पुत्रों वाला होता है, परन्तु काम-धन्धे को लेकर परेशान रहता है। इनकी सन्तान भाग्यशाली एवं होती है। किसी मनुष्य के ललाट में स्वच्छ, सरल, पूर्ण रेखा होने से वह व्यक्ति सुखी एवं दीर्घायु होता है। छिन्न-भिन्न रेखा से दुःखी और अल्पायु माना जाता है। ललाट में उद्धव रेखा, त्रिशूल व स्वास्तिक आदि के बने होने से धन, पुत्र एंव स्त्री युक्त होकर मनुष्य सुखमय जीवन व्यतीत करता है।

देश की जनता को जल्द ही मिल सकता है यूनिवर्सल सेलरी का गिफ्ट

जिसके मस्तक पर रेखा नहीं होती है वह पुरूष धनी व दीर्घायु होता है। जिनका ललाट गहरा हो वह पुरुष अपराध करने से भी पीछे नहीं हटता।जिस व्यक्ति का माथा ऊपर उठा हो तथा नीचे से झुका हो, वह मनुष्य एकाधिक स्त्रियों से विवाह करने वाला होता है।

ऐसे पुरूष अधिक शिक्षा प्राप्त करके उच्च मुकाम हासिल कर लेते है। इनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं होता है।जिस पुरूष का मस्तक छोटा हो वह मनुष्य अधिक पुत्रियों वाला होता है। ऐसे व्यक्ति कठोर परिश्रम करके ही अपने जीवन का निर्वाहन कर पाते है। जिस व्यक्ति के मस्तक पर छोटा सा चांद बना हो उस मनुष्य पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। ऐसे पुरूष उच्च स्तर के सन्यासी, उपदेशक एवं योगी होते है।

suman

suman

Next Story