×

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, विपत्ति आ रही है आपके द्वार,जानिए कैसे?

suman
Published on: 22 Feb 2019 12:59 AM GMT
इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, विपत्ति आ रही है आपके द्वार,जानिए कैसे?
X

जयपुर: व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनो ही तरह की घटनाएं होती रहती हैं। किसी भी व्यक्ति के जीवन में कभी भी एक सा दिन नहीं होता हैं,आज सुख हैं,तो कल दुख आयेंगा और अगर दुख आया हैं,तो वह चला भी जायेंगेा। व्यक्ति के जीवन में यह चक्र हमेशा ही लगा रहता हैं।जब कभी हमारे साथ कुछ अनहोनी या अशुभ घटित होने लगता है, तो प्रकृति हमें संकेत देती है। ये संकेत हमें रोजमर्रा के जीवन से प्राप्त होते हैं। अगर आप इन पर थोड़ा ध्यान दें तो सतर्क होकर किसी भी अनहोनी का मजबूती से सामना कर सकते हैं।जानते हैं इन्हीं संकेतों के बारे में...

घड़ी का बार-बार बंद पड़ जाना या उसका शीशा टूट जाना अशुभ होता है। इसका मतलब है कि आपके या आपके परिवार के ऊपर कोई गंभीर संकट आने वाला है।

रसोईघर में रखे कांच के बर्तन एक के बाद एक टूटने लगे तो समझ जाना चाहिए कि आपके ऊपर कोई बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है।

‘भोजपुरी हमार माँ – मनन, मंथन और मंतव्‍य’: जोर-शोर से उठी भोजपुरी के संवैधानिक मान्‍यता की मांग

अगर किसी शुभ आयोजन में बाधा उत्पन्न होने लगे तो समझ जाएं कि आने वाले साल में आपके ऊपर विपत्ति के बादल मंडराने वाले हैं। इससे बचने के लिए घर पर सुंदरकांड का पाठ करवाएं।

अगर अचानक से कभी आपके छत या आंगन में कोई हड्डी का टुकड़ा आकर गिर जाए तो आने वाले समय में आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

दूध ऊबालते समय उसका बार-बार बाहर गिरना भी आपके लिए अशुभ संकेत होता है।

जब घर की छत से अचानक प्लास्टर टूट कर गिरने लगे और दीवारों में दरारें दिखने लगे तो यह संकेत आपके लिए अशुभ हो सकता ह।

अगर दिन या रात में कभी भी कुत्ते की बेवजह रोने की आवाज आए तो ये किसी के मौत या विपत्ति आने के संकेत है।

suman

suman

Next Story