×

Holi 2024 Grahan: इस बार होली पर है ग्रहण का साया, जानिए इस साल कब जलेगी होलिका

Holi 2024 Par Laga Grahan :होली पर चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 25 मार्च को सुबह के 10.23 मिनट से शुरू होगा...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 23 March 2024 5:11 AM GMT (Updated on: 23 March 2024 5:12 AM GMT)
Holi 2024 Grahan: इस बार होली पर है ग्रहण का साया, जानिए इस साल कब जलेगी होलिका
X

Holi 2024 Par Laga Grahan: हर साल होली फाल्गुन मास के पूर्णिमा को होलिका दहन के साथ मनाई जाती है।होलिका दहन के अगले दिन रंगोत्सव पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। मान्यता है कि होलिका की आग बुराई को जलाने का प्रतीक है। होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर मनाया जाता है, इस बार 24 मार्च 2024 को होलिका दहन होगी और अगले दिन 25 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी।

होलिका दहन फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात किया जाता है, इसके अगले दिन होली मनाई जाती है. इस बार होली के रंग में भंग पड़ने वाली है, क्योंकि इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का लगना शुभ नहीं माना जा रहा है। जानते है कि 25 मार्च को होली वाले दिन चंद्र ग्रहण कब लगेगा और रंगों के त्योहार पर इसका क्या प्रभाव होगा...

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को चंद्र ग्रहण लगेगा. ये चंद्र ग्रहण सुबह 10. 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 . 02 मिनट तक रहेगा।चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इसलिए इससे पहले ही तैयारी कर ली जाती है। दूध, खाने की चीजों पर तुलसी के पत्ते या कुशा डालकर रखी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूतक काल शुरु होने से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक के समय में न ही भोजन बनाया जाता है और न ही खाया जाता है।

पहला चंद्र ग्रहण भारत से दूर रहेगा

25 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, इसी दिन होली का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा और इसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं होगा. आप बिना किसी चिंता के होली का त्योहार मना सकते हैं।

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।

25 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि के जातक पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है।ज्योतिष के अनुसार मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा।

होली पर सूतक लगेगा या नहीं

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा और यह भारत में नजर नहीं आएगा। ग्रहण के नजर नहीं आने के कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होता और होली के त्योहार मनाने में कोई रुकावट नहीं होगी। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है और इस दौरान पूजा-पाठ या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते. ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और मन ही मन भगवान की अराधना की जाती है।

होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त(Holika Dahan Shubh Muhurat 2024 )

2024 में होलिका दहन रविवार 24 मार्च को जबकि 25 को होली या धुरेड़ी का त्योहार खेला जाएगा

होलिका दहन तिथि - 24 मार्च 2024

होलिका दहन शुभ मुहूर्त: 11:13 पीएम से 12:27 एएम, मार्च 25

अवधि: 01 घण्टा 14 मिनट्स

भद्रा पूंछ - 06:33 पीएम से 07:53 पीएम

भद्रा मुख - 07:53 पीएम से 10:06 पीएम

प्रदोष के दौरान होलिका दहन भद्रा के साथ

होली - 25 मार्च 2024

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story