×

Holi Color: होली पर राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव, मिटेगा हर ग्रह-दोष

Holi Color: होली पर अगर राशि के अनुसार रंगों का चयन कर होली खेला जाये और कपड़े पहना जाए तो जीवन सफल होगा। ग्रह दोष भी दूर होंगे और सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 March 2022 3:09 AM GMT (Updated on: 17 March 2022 4:56 PM GMT)
Holi Color
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Holi Color:

होली के रंग राशि के अनुसार

होली ( Holi) आने में बस कुछ दिन शेष रह गए है। 18 मार्च को होली है। प्यार और उमंग से भरी होली में रंगों का बहुत महत्व है। लोग गिले शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं। शायद होली का गान रंग बरसे.. होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग खिल जाते हैं.... मतलब साफ है कि रंगों के बिना होली अधूरी है। तो होली का रंग पूरी तरह से आप पर चढ़ें और इन रंगों से आपके जीवन में शुभता आएं, इसके लिए होली पर रंग राशि के अनुसार किस्मत बदल सकती है। होली पर अगर राशि के अनुसार रंगों का चयन कर होली खेला जाये और कपड़े पहना जाए तो जीवन सफल होगा। ग्रह दोष भी दूर होंगे और सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

होली इस बार 17 -18 मार्च को है। मान्यता के अनुसार,होली के रंग जितना सकारात्मक प्रभाव डालते हैं उतना ही नकारात्मक भी। साथ ही रंगों को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि राशि के अनुसार होली पर रंगों का चुनाव करेंगे, तो होली पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल कर होली खेलेंगे, तो किस्मत भी खुल सकती है। जानते हैं किस राशि के लोगों को किस रंग से होली खेलना शुभ रहेगा...





  • मेष राशि वाले आपको होली पर लाल रंग के कपड़े पहनकर लाल रंग से होली खेलना चाहिए।
  • वृषभ राशि वाले होली पर सफेद रंग या बेंगनी और नारंगी रंग के कपड़े पहनकर बैंगनी रंग से होली खेलना चाहिए।
  • मिथुन राशि वाले होली पर हरे रंग के कपड़े पहनकर हरे रंग से होली खेलना चाहिए।
  • कर्क राशि वाले होली पर सफेद रंग के कपड़े पहनकर सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए।
  • सिंह राशि वाले होली पर पीले रंग या नारंगी रंग के कपड़े पहनकर नारंगी रंग से होली खेलना चाहिए।
  • कन्‍या राशि वाले होली पर हरा और भूरा रंग या फिर लाल और पीले रंग के कपड़े पहनकर इन रंगों से होली खेलना चाहिए।
  • तुला राशि वाले हल्‍के रंग के सफेद, गुलाबी और आसमानी रंग के कपड़े पहनकर इन रंगों से होली खेलना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि वाले लाल, नारंगी, केसरिया और पीले रंग के कपड़े पहनकर केसरिया रंग से होली खेलना चाहिए।
  • धनु राशि वाले लाल और पीला रंग के कपड़े पहनकर लाल रंग से होली खेलना चाहिए।
  • मकर राशि वाले नीले या फिर काले रंग के कपड़े पहनकर इन्हीं रंगों से होली खेलनी चाहिए।
  • कुंभ राशि वाले बैंगनी, काले और नीले रंग के कपड़े पहनकर नीले रंग से होली खेलनी चाहिए।
  • मीन राशि वाले पीले रंग के कपड़े पहनकर पीले रंग से ही होली खेलेंगे तो अच्छा रहेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story