×

होलिका दहन 1 मार्च और रंग-गुलाल का त्योहार होली 2 मार्च को

suman
Published on: 18 Feb 2018 10:13 AM IST
होलिका दहन 1 मार्च और रंग-गुलाल का त्योहार होली 2 मार्च को
X

सहारनपुर: होली हिन्दुओं का धार्मिक त्योहार है जिसे विश्वभर में हिन्दु धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है। दीपावली के बाद यह हिन्दुओं का दूसरा बड़ा त्योहार है। होली को रंगों के त्यौहार के नाम से भीजाना जाता है। ज्योतिषाचार्य मदन गुप्ता सपाटू बताते है कि होली का त्योहार भगवान श्री कृष्ण को अत्यधिक प्रिय था। जिन स्थानों पर श्री कृष्ण ने अपने बालपन में लीलाएँ और क्रीडाएँ की थीं उन स्थानों को ब्रज के नाम से जाना जाता है। इसीलिये ब्रज कीहोली की बात ही निराली है। ब्रज की होली की छटा का आनन्द लेने के लिये दूर-दराज प्रदेशों से वृन्दावन, गोवर्धन, गोकुल, नन्दगाँव और बरसाना में आते हैं। बरसाना की लट्ठमार होली तो दुनिया भर में निराली और विख्यात है।

यह पढ़ें...23फरवरी से 1मार्च तक नहीं करें शुभ कार्य, वरना हो जाएगी होली खुशियां खराब

ज्यादातर जगहों पर होली दो दिन मनायी जाती है। होली के पहले दिन को होलिका दहन, जलानेवाली होली और छोटी होली के नाम से जाना जाता है और इस दिन लोग होलिका की पूजा-अर्चनाकर उसे आग में भस्म कर देते हैं। दक्षिण भारत में होलिका दहन को काम-दहनम् के नाम से मनाया जाता है। होली के दूसरे दिन को रंगवाली होली के नाम से जाना जाता है। सूखे गुलाल और पानी के रंगों का उत्सव दूसरे दिन ही मनाया जाता है। मौज-मस्ती के दिन की वजह से दूसरे दिन को होली का मुख्य दिन माना जाता है। शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों और सरकारी दफ्तरों में होली का अवकाश दूसरे दिन ही रखा जाता है। रंगवाली होली को धुलण्डी के नाम से भी जाना जाता है।

यह पढ़ें...जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, उस दौरान करें इन मंत्रों का जाप

होली के पहले दिन, सूर्यास्त के पश्चात होलिका की पूजा कर उसे जलाया जाता है। होलिका पूजा का मुहूर्त काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्यादातर लोग होलिका-दहन मुहूर्त देख कर ही करते हैं।होली का मुख्य दिन होलिका दहन के अगले दिन होता है और रंगों का उपयोग मुख्यतः इसी दिन किया जाता है। सूखे रंगों को लोग ज्यादा पसन्द करते हैं। सूखे रंगों को गुलाल के नाम से जानाजाता है। कुछ लोगों का मानना है कि पानी के रंगों से ही होली का असली आनन्द आता है और पानी के रंगों से ही होली सम्पूर्ण होती है।



suman

suman

Next Story