×

Holi 2025: होली की रात बस छोटा सा चमत्कारी उपाय और बदल जाएगी किस्मत!

Holi Ke Chamatkari Upay: होली की रात के इन चमत्कारी उपाय से धन, सफलता और सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जानिए होली की रात घर में खुशहाली, नजरदोष , प्रेम और क्लेश को दूर करने के लिए करें ये काम

Suman  Mishra
Published on: 10 March 2025 2:48 PM IST
Holi 2025 Chamatkari Upay
X

Holi 2025 Chamatkari Upay 

Holi Ke Chamatkari Upay: होली सिर्फ रंगों का त्योहार ही नहीं है, बल्कि यह तंत्र मंत्र साधना के लिए भी खास है। इसलिए होली की रात को किए गए उपायों का असर बहुत जल्दी होता है क्योंकि इस समय नकारात्मक शक्तियां कमजोर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। होली का त्योहार न केवल रंगों और खुशियों का प्रतीक है, अगर कुछ खास उपाय किये जाएं, तो जीवन में मस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

होली के दिन चमत्कारी उपाय

होली को तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए विशेष माना गया है। यदि आप किसी मंत्र की सिद्धि करना चाहते हैं, तो अपने गुरु से मंत्र लेकर इस दिन 10,000 बार उसका जप करें। इससे मंत्र सिद्ध होगा और आपको विशेष शक्तियां प्राप्त हो सकती हैं।

होली के दिन गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र की 51 माला जपें। इसके बाद इसी मंत्र से हवन करें। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होंगी, और आपका घर पवित्र ऊर्जा से भर जाएगा।

होली के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का 108 बार जप करें। इसके बाद इसे रोज 11 बार पढ़ें। यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

होली की रात को हो जाएंगे धनवान

होली की रात 5 कौड़ियां, 2 लौंग और 1 चांदी का सिक्का लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। इससे धन की समस्या दूर होगी। होली की अग्नि में 11 गोमती चक्र डालकर ‘ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे आर्थिक संकट दूर होगा।कर्ज से मुक्ति के लिए 7 गुलाल में लिपटे सिक्के रात को होली में डाल दें और बिना पीछे देखे घर आ जाएं।

क्लेश से छुटकारा के लिए

होली की रात 5 लौंग, 7 काली मिर्च और एक कपूर का टुकड़ा जलाकर पूरे घर में उसकी धूनी दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी।गाय के गोबर से बने उपले (कंडे) जलाकर उसमें गुड़ और घी डालकर अग्निहोत्र करें। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी। होली की रात कच्चा दूध और गंगाजल मिलाकर घर के मुख्य दरवाजे पर छिड़काव करें। इससे बुरी नजर और दोष समाप्त होंगे।

विवाह-प्रेम की परेशानी से निजात

अगर शादी में रुकावट आ रही है तो होली की रात 7 हल्दी की गांठें जलती होली में डालें और ‘ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि, नन्द गोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः’ मंत्र का जाप करें।अगर प्रेम संबंध में दिक्कत आ रही हो तो गुलाब की 5 पंखुड़ियों पर नाम लिखें और उन्हें होली की आग में डालें।

नजरदोष से बचें

किसी को बुरी नजर लगी हो, तो उसके सिर से 7 बार काली उड़द उतारकर होली की अग्नि में डाल दें। नजर दोष से बचने के लिए एक नींबू पर काजल लगाकर होली की अग्नि में डाल दें। प्रेग्नेंट लेडी को नजर दोष से बचाने के लिए होली की राख का टीका लगाना शुभ होता है।

संतान के लिए उपाय

जिन्हें संतान प्राप्ति में दिक्कत हो, वे होली की रात पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और ‘ॐ नमः भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। अगर बच्चा बहुत रोता है या बीमार रहता है, तो होली की भस्म को काजल में मिलाकर बच्चे की नजर उतारें।

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण करने और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने का सबसे उत्तम समय है। इस रात को किए गए उपाय बहुत जल्दी असर दिखाते हैं। अगर आप अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो इन उपायों को अपनाएं।

होलिका दहन 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 13 मार्च 2025, सुबह 10:25 बजे

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त: 14 मार्च 2025, सुबह 08:05 बजे

होलिका दहन शुभ मुहूर्त: 13 मार्च 2025, सायं 06:45 बजे से रात्रि 09:15 बजे तक

(अवधि: 2 घंटे 30 मिनट)

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है

Admin 2

Admin 2

Next Story