×

Holika Dahan Ke Totke: क्या करें होली की रात, दूर होगी गरीब और तंगहाली

Holika Dahan Ki Raat Ke Totke: गरीब और तंगहाली से परेशान है तो होली की रात कुछ उपाय करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है जानते हैं क्या करें होली की रात?

Suman  Mishra
Published on: 22 March 2024 1:05 PM IST (Updated on: 22 March 2024 1:05 PM IST)
Holika Dahan Ke Totke: क्या करें होली की रात, दूर होगी गरीब और तंगहाली
X

Holi ke Totke: होली रंगों का त्योहार है और लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं और होली का पर्व मनाते हैं। इस साल देशभर में होली का पर्व 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। होली के रंगों की तरह की लोग चाहते हैं कि उनके जीवन में भी खुशियों के रंग सदा चमकते रहें. लेकिन घर पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के कारण जीवन में परेशानियां लगी रहती हैं और इससे तमाम तरह के कष्टों को सामना करना पड़ता है. लेकिन शास्त्रों में होली को लेकर ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिसे होली की रात करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है जानते हैं क्या करें होली की रात?

होली की रात टोटके (Holi ke Totke)

घर पर बुरी शक्तियां या नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो इससे छुटकारा पाने के लिए होली रात इस उपाय को जरूर करें।. होलिका दहन की राख को ले आएं और होली की रात इसे घर के चारों ओर छिड़क दें। इससे घर पर मौजूद सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

अगर आप आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं या हमेशा धन को लेकर तंगी बनी रहती है तो कपूर में गुलाब की कुछ पत्तियां मिलाकर जलाएं और इसके बाद इसे पूरे घर पर दिखाएं. जब इसकी राख हो जाए तो इस राख को होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें. इससे धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। अगर कर्ज का बोझ हो तो, इस उपाय से कर्ज भी शीघ्र उतरने लगते हैं।

होली की रात ठीक 1 बजे किसी मंदिर में पीपल वृक्ष के नीचे घी का दीप जलाकर पेड़ की सात बार परिक्रमा करें।ऐसा करने से पारिवारिक जीवन सुख और समृद्धि से भर जाता है।

पति-पत्नी के बीच खिटपिट चल रही है या वैवाहिक जीवन में प्रेम कम हो गया है तो होली की रात उत्तर दिशा में एक सफेद रंग का आसन बिछाकर इसमें चावल और दाल रखें। इसके बाद उसपर केसर से तिलक करें और घी का दीप लगाएं। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार फिर से लौट आएगी।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story