Holika Dahan Se Pahle Ka Tips:होलिका दहन से पहले और बाद में क्या करना चाहिए?, जानते हैं होलिका से जुड़ी खास बातें...

Holika Dahan Se Pahle Ka Tips: होली बुराई पर अच्छाई का त्योहार है। इस दिन रंगों से दिल की खुशियां बांटी जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका जलाई जाती है। जानते हैं होलिका से जुड़ी खास बातें...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 Feb 2023 5:35 AM GMT
holika dahan
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Holika Dahan Se Pahle Ka Tips

होलिका दहन से पहले का टिप्स

होली रंगों का त्यौहार है। इस साल 2023 में 8 मार्च को होली है इस दिन सभी लोग रंगों से सराबोर होते हैं। होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन होता है। होलिका दहन से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। अगर आप होलिका दहन के दिन कुछ उपायों को प्रयोग करें तो पूरे साल अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते है। होलिका दहन और पूजा करने का महत्व पुराणों में भी है और ऐसा माना जाता है कि होली की पूजा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

होलिका दहन से पहले क्या करना चाहिए?

होलिका दहन से पहले आपको और आपके सभी परिवार के सदस्यों को हल्दी का उबटन,सरसो तेल में मिलाकर पूरे बदन पर करना चाहिए। फिर सूखने के बाद उसे एक कागज में शरीर से छुड़ाकर जमा कर लें। फिर आप 5 या 11 गाय के उपले, एक मुट्ठी सरसो के दाने, नारियल का सूखा गोला लें।

फिर नारियल के सूखे गोले में जौ,तिल,सरसो का दाना,शक्कर,चावल और घी भर लें। फिर उसे होलिका की जलती हुई अग्नि में प्रवाहित कर दें। साथ में उबटन के निकाले गए अंश को भी अग्नि में डाल दें। होलिका दहन होने से पहले या फिर बाद में शाम के वक्त घर में उत्तर दिशा में शुद्ध घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख शांति आती है।

होलिका का परिक्रमा करने का भी बहुत महत्व है। ऐसा करने से हर तरह की परेशानियां, रोग और दोष खत्म हो जाते हैं। इसलिए आप परिक्रमा जरूर करें।


होलिका पर सरसों का उबटन लगाने से क्या होता है

कहा जाता है कि होलिका दहन की रात घर के सभी सदस्यों को सरसों का उबटन बनाकर पूरे शरीर पर मालिश करना चाहिए। इससे जो भी मैल निकले उसे होलिकाग्नि में डाल दें। ऐसा करने से जादू, टोने का असर समाप्त होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

होलिका दहन के बाद क्या करना चाहिए

  • होलिका दहन से पहले पूजा करते समय हल्दीह का टीका लगाएं।
  • आपने जो भी चीजें अग्नि में अर्पित की है उसके बाद सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
  • होलिका के चारों ओर 7 बार परिक्रमा करके जल अर्पित करें क्योंकि ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है।
  • इस साल 7 मार्च को होलिका दहन होलिका दहन के लिए मुहूर्त रात्रि तीन से 4:30 बजे शुभ व 4:30 से 6 बजे तक अमृत में रहेगा। होलिका दहन अति शुभ रहेगा।
  • होलिका दहन तिथि - 7 मार्च 2023,होलिका दहन शुभ मुहूर्त- शाम 06:31- रात 08:58,होलिका दहन की अवधि- 02 घंटे 27 मिनट । होलिका दहन की रात्रि में श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना लाभकारी होता है।
  • जीवन में दुखी लोग सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। शनि की साढ़ेसाती से या शनि की महादशा से प्रभावित लोग शनि के बीज मंत्र का जप करें एवम हनुमान जी की विधिवत आराधना करें। इस दिन होलिका दहन के बाद घर आकर भी पूजा घर में एक दीया जरूर जलाएं।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story