×

Wedding Card Colours: राशि के मुताबिक चुने शादी के कार्ड का रंग, जानें मिथुन राशि के लिए लकी कलर

Wedding Card Colours: रंग व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मिथुन राशि के जातकों को अपनी शादी के कार्ड पर कौन से रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 5 Dec 2023 1:00 AM GMT (Updated on: 5 Dec 2023 1:00 AM GMT)
wedding card for Gemini zodiac
X

wedding card for Gemini zodiac

wedding card for Gemini zodiac : रंग व्यक्ति के जीवन में काफी महत्व रखते हैं। अगर रंग हो ही ना तो व्यक्ति की जिंदगी अधूरी हो जाएगी। किसी भी चीज को हम उसके रंग के आधार पर पहचानते हैं। कई चीजों को तो केवल उनके रंगों की वजह से पसंद किया जाता है। शादी की रंगों का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ रंग सकारात्मक प्रभाव डालने का काम करते हैं। जिनसे ग्रह दोष से मुक्ति भी मिलती है। ग्रह नक्षत्रों की चाल का वैसे भी व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इन्हीं को देखते हुए अगर व्यक्ति अपने जीवन में रंगों का चुनाव करता है तो यह उसके लिए शुभ साबित होता है। बात अगर शादी के कार्ड की ही की जाए तो हर कोई चाहता है कि उसकी शादी का कार्ड सबसे प्यारा और खूबसूरत लगे। ज्योतिष की माने तो रंग व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख का निर्धारण करते हैं। यही कारण है की शादी के कार्ड बनवाते समय भी अगर ज्योतिष के मुताबिक रंगों का चयन किया जाए तो यह व्यक्ति को शुभ परिणाम देते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि मिथुन राशि के जातकों को अपनी शादी के कार्ड में किन रंगों का चुनाव करना चाहिए।

मिथुन के लिए लकी कलर

मिथुन राशि के जातकों के लिए हरा, पीला और नीला रंग शुभ माना गया है। इस राशि का स्वामी बुध है जिसके साथ यह रंग शुभता प्रदान करते हैं। रंग सकारात्मक का प्रतीक है जो व्यक्ति के जीवन में पॉजिटिविटी लेकर आते हैं। मिथुन राशि के लोगों की बात करें तो उनके जीवन में वैसे भी रचनात्मकता की कोई कमी नहीं होती है और यह काफी रचनात्मक स्वभाव के होते हैं। ये अपना हर काम पूरी मेहनत के साथ पूरा करते हैं। कारण है कि अगर यह इन तीन रंगों का इस्तेमाल करते हैं तो ये उनके लिए शुभ साबित होता है।

हरा रंग

मिथुन राशि के लोग अगर अपनी शादी में हरे रंग का कार्ड बनवाते हैं तो यह शुभ माना जाता है। हरा रंग खुशहाली, विश्वास और सुख समृद्धि का प्रतीक है। संपत्ति जीवन में खुशहाली का आगमन करता है और सारी परेशानियों को दूर कर देता है।

पीला रंग

पीला रंग मिथुन राशि के जातकों के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ये व्यक्ति में ऊर्जा का संचार करता है। यह कोई नए काम की शुरुआत करें तो पीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं और शादी के कार्ड के लिए भी यह रंग बिल्कुल परफेक्ट है। पीला रंग भगवान गणेश से जुड़ा हुआ एक शुभ रंग है यही कारण है कि इस अच्छा माना जाता है।

नारंगी रंग

नारंगी एक ऊर्जा देने वाला रंग है। इसे उत्साह और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ये व्यक्ति के जीवन में खुशी और जुनून लाने का काम करता है। शादी के कार्ड में अगर इस रंग का चुनाव किया जाता है तो यह दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने का काम करता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story