×

महापर्व छठ के दौरान पूजा में इन बातों को ध्यान में रखें, वरना होगा नुकसान

उगते व डूबते सूर्य को पूरे सात्विक भाव से  अर्ध्य देने का दिन छठ पर्व शुरु हो गया है। आज नहाय खाय के साथ कल खरना है और 2 व 3 नंबर को सूर्य को अर्ध्य देने का दिन हैं। सूर्य की कृपा से घर में धन-धान्य भरा रहता है।

suman
Published on: 31 Oct 2019 5:52 PM GMT
महापर्व छठ के दौरान पूजा में इन बातों को ध्यान में रखें, वरना होगा नुकसान
X

उगते व डूबते सूर्य को पूरे सात्विक भाव से अर्ध्य देने का दिन छठ पर्व शुरु हो गया है। आज नहाय खाय के साथ कल खरना है और 2 व 3 नंबर को सूर्य को अर्ध्य देने का दिन हैं। सूर्य की कृपा से घर में धन-धान्य भरा रहता है। जानते हैं इस महापर्व के दौरान छठ पूजा में किन बातों को ध्यान में रखें।

*इसमें सफाई का बहुत महत्व है। छठ पूजा का प्रसाद बनाने वाली जगह साफ-सुथरी हो। छठ पूजा का प्रसाद उस जगह पर नहीं बनाना चाहिए जहां खाना बनता हो। पूजा का प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर ही पकाएं।

1 नंवबर: इन राशियों के मिलेगा मनोरंजन का समय, जानिए पंचांग व राशिफल

*छठ पूजा के दौरान लहसुन-प्याज के सेवन से दूर रहें। इन्हें घर पर भी न रखें। सात्विक भोजन करें।

*प्रसाद को गंदे हाथों से न तो छूना चाहिए और न ही बनाना चाहिए। प्रसाद बनाते वक्त कुछ भी खाना नहीं खाना चाहिए। प्रसाद बनाते वक्त और पूजा के दौरान हर किसी को साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए।

suman

suman

Next Story