×

January 2023 Festival List: साल 2023 जनवरी में आने वाले त्योहारों की पूरी सूची, जानिए कब होगा मकर संक्रांति, सकट चौथ,माघ स्नान....

January 2023 Festival List : जनवरी माह 2023 की शुरुआत 1 जनवरी रविवार दशमी तिथि से हो रही है। इस दिन शुभ योग भी बन रहे है। इस शुभ शुरूआत के साथ इस माह में कब कब है मकर संक्रांति,सकट चौथ सरस्वती पूजा के बारे में....

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 Jan 2023 12:30 AM GMT (Updated on: 2 Jan 2023 2:25 AM GMT)
January 2023 Festival List
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

January 2023 Festival List:

जनवरी 2023 के त्योहार की लिस्ट

एक जनवरी 2023 की शुरुआत रविवार यानि सूर्यवार से हो रही है। अंग्रेजी क्लैंडर के अनुसार जनवरी साल का पहला माह होता है। इस माह में ही पौष माह की समाप्ति और माघ माह की शुरुआत होगी। इससे जनवरी माह की महत्ता और बढ़ जाती है। शास्त्रोनुसार इस माह में जो भी स्नान ,दान व व्रत करता है, उस पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। इस माह गणेश चौथ, मकर संक्रांति सरस्वती पूजा मासिक शिवरात्रि का व्रत पड़ने वाला है।

हिन्दू पंचाग में प्रत्येक मास का अपना महत्व है, जैसे माघ मास का है। इसमें गंगा में स्नान करने महत्व है। ऐसा माना जाता है माघ महीनें में दान, स्नान और उपवास करने से सभी पापों से मुक्ति प्रदान होती है। जो व्यक्ति माघ मास में पवित्र गंगा नदी में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य देता है उसे सभी पापों से मुक्ति प्रदान होती है और भगवान विष्णु की कृपा से सभी सुखों को प्राप्त करता है।

माघ मास की पूर्णिमा को चंद्रमा मघा व अश्लेशा नक्षत्र में रहता है इसलिए इस मास को माघ का मास कहते है। इस मास में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है। इसलिए कहा जाता है कि जो भी इसमें नियमों का पालन करता है और अपनी गलतियों का प्रायश्चित भी करता हैं । उस पर ईश्वर की कृपा पाने के लिए सदैव बनी रहती है।

माघ मास का महत्व और नियम

धर्मानुसार माघ मास में गौतमऋषि ने इन्द्रेदव को श्राप दिया था, तब इन्द्रदेव ने माघ मास में गंगा स्नान किया था, जिसके फलस्वरूप इन्द्रदेव श्राप से मुक्ति मिली थी। इस महीनें में पूर्णिमा व अमावस्या के दिन स्नान पवित्र माना जाता है।

पूरे मास भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी दल अर्पित करें। इस माह आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए श्रीमद्भगवदगीता का पाठ करना चाहिए। मन को शुद्ध करने के लिए यह माह बेहद उपयोगी है। इस माह पलंग पर शयन नहीं करना चाहिए। जमीन पर चटाई बिछाकर शयन करना चाहिए। इस माह किसी से झूठ न बोलें। इस माह एक समय भोजन करना चाहिए। इस मास कई त्योहार आते हैं।

जनवरी यानि पौष-माघ में आने वाले त्योहारों की लिस्ट

  • 1 जनवरी रविवार- पहला दिन
  • 2जनवरी सोमवार पौष पुत्रदा एकादशी
  • 4 जनवरी बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 6 जनवरी शुक्रवार पौष पूर्णिमा व्रत
  • 10जनवरी मंगलवार संकष्टी चतुर्थी
  • 15 जनवरी रविवार पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
  • 18 जनवरी बुधवार षटतिला एकादशी
  • 19जनवरी गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 20 जनवरी शुक्रवार मासिक शिवरात्रि
  • 21 जनवरी शनिवार माघ अमावस्या
  • 22 फरवरी 2023 रविवार,- चंद्र दर्शन, शिशिर रितु, माघ गुप्त नवरात्रि -
  • 26 जनवरी 2023 - गुरुवार, बसंत पंचमी
  • 28 जनवरी 2023 - शनिवार, रथ सप्तमी, सोमवार व्रत
  • 28 जनवरी 2023 - शनिवार, भीष्म अष्टमी, दुर्गा अष्टमी व्रत
  • 31 जनवरी 2023 - मंगलवार, रोहिणी व्रत
  • 01 फरवरी 2023 - बुधवार, जया एकादशी
  • 13 फरवरी 2022 - रविवार, कुंभ संक्रांति
  • 05 फरवरी 2023 - रविवार, गुरु रविदास जयंती, पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान अंत, पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण पूजा, माघ पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण व्रत

इस मास में बसंत की शुरूआत होती है। पुराने पत्ते झड़कर नए रुप में निकलते है।। लोग इस मास में भगवान विष्णु शिव देवी सरस्वती की पूजा करते हैं और तिल-गुड़ और कंबल का दान करते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story