×

June MeJanme Log Kaise Hote Hai: आप का जन्म हुआ है जून में तो जान लीजिए अपना स्वभाव,करियर और प्यार

June MeJanme Log Kaise Hote Hai: कैसे होते हैं जून वाले लोगों का स्वभाव, जानिए जन्म के माह के अनुसार जन्मे लोगो का स्वभाव..

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 6 Jun 2023 10:08 AM GMT (Updated on: 7 Jun 2023 7:43 AM GMT)
June MeJanme Log Kaise Hote Hai: आप का जन्म हुआ है जून में तो जान लीजिए अपना स्वभाव,करियर और प्यार
X
June Me Janme Log Kaise Hote Haiसांकेतिक तस्वीर

June Me Janme Log Kaise Hote Hai: जून में जन्म लेने वाले लोग रहस्यमय होते है, इनके साथ सभी को मजा आता है।ये कभी अपनी कमजोरियां नहीं बताते है लेकिन अपनी खासियत को इस तरह बताते है कि सामने वाला व्यक्ति ( Person) इनसे प्रभावित हो जाता है। ये काफी जिद्दी होते है, ये एक बार जो बात पकड़ लेते है उसको छोड़ते ही नहीं है। इन्हें समझ पाना बेहद मुश्किल है। इन लोगों में गजब का आत्मविश्वास होता है। ये लोग ईमानदार (Honest) होते हैं। पर कभी-कभी इन्हें लोगों की भावनाओं का ख्याल नहीं रहता है।
ये बहुत स्वाभिमानी ( Self Respect) होते है इसलिए ये दूसरे के अधीन काम करना नहीं चाहते है अगर इनको दूसरे के अधीन काम करना पड़े तो ये काम तो कर लेंगे लेकिन आधे मन से या मजबूरन। ये लोग व्यवसाय में रूचि रखते है। वैसे तो ये दिखने में सीधे और भोले लगते है लेकिन अंदर से भोले नहीं होते है। ये दिमाग के इतने तेज होते है कि पूछिये मत जो काम इनके वश का नहीं या जिस काम को ये करना चाहते उस काम को किसी और से करवा लेते है क्योंकि इनमें दूसरों को प्रभावित करने का गुण जो होता है।

जून वाले लोग जिद्दी और जुनूनी होते हैं

ये लोग जिद्दी और जुनूनी होते है। अपनी बात पर अड़े रहने वाले और सच के लिए मर-मिटने वाले होते है।कई बार जिद और रूखे स्वभाव के कारण अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। बाद में पछताते हैं पर जताते नहीं। इनमें शासन करने की प्रवृत्ति इतनी प्रबल होती है कि हर किसी को अपना गुलाम समझने की भूल कर बैठते हैं। ये किसी के अ‍धीन तो रह ही नहीं सकते।

जून वाले लड़ने में एक्सपर्ट होते हैं

ले लोग झगड़ालू होते है। लड़ाई-झगड़े से ये लोग पीछे नहीं हटते। यहां तक कि गुस्से में इनका खुद पर कंट्रोल नहीं रहता और बिना ये सोचे कि इनके सामने कौन खड़ा है। अनाप शनाप बोल जाते हैं। इनके जैसा डिप्लोमेटिक इंसान दूसरा कोई नहीं होता है। वक्त पड़ने पर गधे को भी बाप बनाते है। ऐसी इनकी प्रवृति होती है। दिमाग के इतने शार्प और शातिर होते हैं कि जो काम इन्हें नहीं सुहाता दूसरों से बड़ी खूबी से निकलवा लेते हैं।

जून वाले लोग खाने -खिलाने के शौकीन

इनके भीतर कई तरह के आर्ट छुपे होते हैं। व्यंजन बनाने और सबको खिलाने का इन्हें विशेष शौक होता है। मन से ये बड़े विचित्र होते हैं। मूड में हो तो दुनिया लूटा दे और अगर वसूलने पर आ जाए तो सामने वाले के खून का अंतिम कतरा भी निकाल सकते हैं। रोमांस इनके लिए चोरी-छुपे की चीज है। सार्वजनिक रूप से इन्हें रोमांस का विरोधी भी पाया जा सकता है। मगर ऐसा है नहीं, मौका मिले, तो चौका मारने में उस्ताद होते है।

जून वाले लोगों का करियर

इस महीने जन्में लोग कुशल अधिकारी, पेंटर, काउंसलर, मैनेजर, टीचर या डॉक्टर होते हैं। राजनीति के लिए अगर इनके सितारे थोड़े भी सहयोग करें तो सब पर छा जाने की ताकत रखते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में नेम-फेम-मनी सब भरपूर मिलता है। इन्हें सेल्फ मेड पर्सन कहना गलत नहीं होगा। इनके भीतर अपने संघर्षों को लेकर इतना गुस्सा रहता है कि जिन्हें ये दोषी मानते हैं उन्हें कभी माफ नहीं करते।

जून में जन्मे लोग खुद के लिए नियम बदलने वाले

ये लोग मिलनसार होते हैं लेकिन इन्हें सब पर शासन करने में अच्छा लगता है। जून में पैदा हुए लोग भावनात्मक रुप से कमजोर होते हैं और जल्दी हर्ट हो जाते हैं। इन्हें गुस्सा भी अनियंत्रित आता है।बाद में पछताते हैं। कुछ लोग बहुत समझदार भी होते हैं और जल्दी माफ कर देते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज होता है और इसलिए इन्हें अधिकतर चीजें याद रहती हैं। ये कई बार लोगों के विषय में गलत धारणा बना लेते हैं। दुनियादारी की पर्याप्त समझ इनमें होती है। बेहतरीन दोस्त साबित होते हैं।इनका करिश्मा ही है कि अपनी कमियों का ये दूसरों को अहसास तक नहीं होने देते और खूबियों को इस स्टाइल से रखते हैं कि सामने वाला इनका कायल हो जाता है। इनकी सबसे बड़ी कमी यही है कि दूसरों के लिए जो वर्जित मानते हैं खुद के लिए वह स्वीकार कर लेते हैं। यानी जब कोई बात खुद पर आए तो नियम में आवश्यकता के अनुसार फेरबदल कर लेते हैं।

जून वाले लोग पूर्वाग्रह से ग्रस्त

इस महीने जन्मीं महिलाएं दिल की भोली दिखती है, पर वास्तव में होती नहीं। ये अपनी पूरी लाइफ दिमाग से जीतीं है दिल से नहीं। कई मामलों में ये लग सकता है कि इनमें दिल है भी या नहीं। किसी को सजा देना हो इनसे बढ़कर कोई क्रूर नहीं। ये पूर्वाग्रह से ग्रस्त होती है इन्हें लगता हैं हर कोई इन्हें नजर लगा रहा है। हर कोई इन्हीं से जलता है। यही कारण है कि बिना सोचे-समझे किसी के भी विषय में राय कायम कर लेती हैं, और वैसे ही पेश आती है। इन्हें मूर्ख बनाना बड़ा आसान है बावजूद इसके कि ये दिमाग से जीवन जीती हैं। अपोजिट सेक्स को पहचानने में गलती कर बैठतीं हैं, और धोखा खाने पर पछताती है। सेक्सी व रोमांटिक होती है।

जून वाले लोग की खास बातें

लकी नंबर : 4 , 6, 9

लकी कलर : ऑरेंज, मेजेंटा और येलो

लकी डे : ट्यूसडे, सेटरडे, फ्राइडे,

लकी स्टोन : इन्हें कुंडली दिखाकर ही रत्न पहनना चाहिए। वैसे माह के अनुसार रूबी हो सकता है।

सुझाव : शुक्रवार के दिन गरीब बच्चों को बुक्स दान करना चाहिए।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story