TRENDING TAGS :
... और जब 151 फीट का तिरंगा लेकर खूब दौड़े शिव भक्त, देखिए फोटोज
शिवरात्रि पर्व में अब केवल 24 घंटे का वक्त ही शेष बचा है। शुक्रवार की रात आठ बजे से भगवान भोलेनाथ पर शिवरात्रि का जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा।
सहारनपुर: शिवरात्रि पर्व में अब केवल 24 घंटे का वक्त ही शेष बचा है। शुक्रवार की रात आठ बजे से भगवान भोलेनाथ पर शिवरात्रि का जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। इससे पूर्व ही सभी शिवभक्तों को अपने अपने गंतव्य की ओर पहुंचना है।
गुरुवार को दिनभर शिवभक्त खूब दौड़ लगाते नजर आए। सहारनपुर के शिवभक्त कांवड़ के साथ-साथ हाथों में 151 फीट का तिरंगा लेकर दौड़े तो हर किसी की निगाह उन पर टिक गई।
यह भी पढ़ें ... स्टंट करने के दौरान झुलसे कांवड़िए, शामली सीएचसी में चल रहा इलाज
सावन महीने में कांवड़ मेले के अंतिम दो दिनों में डाक कांवड प्रारंभ हो जाती है। डाक कांवड़ के दौरान शिवभक्तों द्वारा एक समय निर्धारित किया जाता है। इस निर्धारित समय के दौरान उन्हें अपने घर से निकलने से लेकर हरिद्वार से वापस अपने घर के पास के शिवालय या मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करना होता है।
गुरुवार की सुबह चार बजे से ऐसा ही कुछ नजारा कांवड़ मार्ग पर नजर आया। यहां से गुजरने वाले हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ यूपी के विभिन्न जनपदों के शिवभक्तों ने जमकर दौड़ लगाई।
यह भी पढ़ें ... शिवरात्रि स्पेशल: इतने बिल्वपत्रों से करें शिव की पूजा,चमकेगा भाग्य का सितारा
दौड़त दौड़ते जब एक कांवड़ थक जाता तो दूसरा कांवड़ आकर हाथों में हरिद्वार से लाए गए गंगाजल को पकड़ कर दौड़ने लगता। इस सबसे इतर सहारनपुर के भूतेश्वर मंदिर मार्ग शिवम, अमित और राजीव समेत उनके साथियों द्वारा 151 फीट का तिरंगा लेकर दौड़ना सभी के लिए हैरत का विषय बना रहा।
देशभक्ति के जज्बे को उजागर करती इस कांवड़ को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचे और इस पुण्य कार्य में अपना हाथ बंटाया। 151 फीट की इस तिरंगे को पकड़ने के लिए करीब 25 शिवभक्त लगे हुए थे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज