Kanya Rashi 17 April 2024 :कन्या राशि वाले आज दूसरों से ईर्ष्या करने से परहेज करें, जानिए कल का राशिफल

Kanya Rashi 17 April 2024 :कन्या राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 April 2024 11:10 AM GMT (Updated on: 17 April 2024 11:45 AM GMT)
Kanya Rashi 17 April 2024 :कन्या राशि वाले आज  दूसरों से ईर्ष्या करने से परहेज करें, जानिए कल का राशिफल
X

17 April 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने की भी संभावना है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यापार में सफलता पाएंगे, लेकिन दूसरों से ईर्ष्या करने से परहेज करें।

कन्या राशि सेहत ( Health) आज जातक की सेहत मिला-जुला रहेगा।

कन्या राशि करियर ( Career) नौकरी में जातक को परिवार का सहयोग मिलेगा और अच्छी नौकरी समय आने पर मिल जाएगा।

कन्या राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक का प्यार जातक की हरकतों की वजह से छिन जाएगा।

कन्या राशि परिवार ( Family) जातक के बुरे वक्त में परिवार ढाल बनकर खड़ा रहेगा और जातक को अहसास होगा कि अब कितना गलत हुआ है।

कन्या राशि का उपाय ( Remedy) दुर्गा देवी की आराधना से काम बनेगा।

कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं।

कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6


आनेवाला कल 18 अप्रैल 2024 का राशिफल व् भविष्यवाणी

आनेवाला कल 18 अप्रैल 2024 गुरुवार तिथि दशमी पक्ष शुक्ल चन्द्रमा मिथुन-कर्क राशि में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 18 अप्रैल 2024गुरुवार कल की भविष्यवाणी...

कल का कन्या राशिफल 18 अप्रैल 2024 ( Virgo Horoscope Tomorrow)

कन्या राशि वाले जातक कल के दिनआर्थिक दृष्टि से सही रहेगा और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। बिजनेस के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।.

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story