×

Varshik Rashifal 2022 Kanya Rashi: इस साल आपको भाग्य का मिलेगा साथ या लगा रहेगा उतार-चढ़ाव, जानिए अपना वार्षिक राशिफल

Kanya Rashi Ki Bhavishyavani 2022: साल 2022 कन्या राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। कन्या राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 20 Dec 2021 10:03 AM GMT (Updated on: 22 Dec 2021 2:16 AM GMT)
Varshik Rashifal 2022  Kanya Rashi
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

कन्या राशि के लिए साल 2022 (Varshik Rashifal 2022 Kanya Rashi )

कोरोना वायरस ( Corona Virus) के दो साल होने और उसकी त्रासदी झेलने के बाद हम अब नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2022 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2022 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2021को अलविदा कहने के साथ साल 2022 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2022 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2022 कन्या राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। कन्या राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2022 कन्या राशि वालों के ( Kanya Rashi) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

कन्या राशि 2022 कैसा रहने वाला है

साल 2022 की शुरुआत में कन्या राशि के जातकों के लिए ख़ूबसूरत परिणाम लेकर आने वाला है। जातक आप कई सारे सकारात्मक बदलावों को महसूस करेंगे। साल 2022 में आपकी ज़िन्दगी भी एक नए रास्ते पर जाते हुए नज़र आएगी। आपको अपने करियर, आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, लेकिन आप लोगों के बीच चर्चा का विषय रहेंगे।

2022 में कन्या राशि के लिए आर्थिक स्थिति ( Money Conditions )

साल 2022 कन्या राशि वालों के लिये साल 2022 में आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है।आपको सलाह दी जाती है कि धैर्य बनाए रखें और अपने मार्ग से ना भटकें। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो अच्छी सैलरी के साथ पदोन्नति होने की अपार संभावना है। अगर कार्यक्षेत्र प्रिटिंग, कपड़ा, इस्पात या स्टील से संबंधित है तो आपको शानदार लाभ प्राप्त होगा।धन और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करते हुए जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकेंगे। 2022 के शुरू में राजयोग बन रहा है। जिससे आप विभिन्न क्षेत्रों में भाग्य का साथ प्राप्त करने और सफलता अर्जित करने में सक्षम होंगे। जातकों की आय में वृद्धि होगी। कारोबार के विस्तार के लिए दूर की यात्रा का भी योग बन रहा है। विदेश की यात्रा सुखःद रहेगी और इस दौरान आपको कई सुनहरे मौक़े भी मिलेंगे। पैसे बचाने में आप सफल रहेंगे, लेकिन जोखिम भरे मामलों में निवेश करने से बचना होगा।रुपये के लेन-देन में सावधानी बरतें और संभव हो तो आर्थिक लेन-देन का रिकॉर्ड लिखित रूप में रखें।

कन्या राशि के लिए साल 2022 में लव लाइफ ( Saal Me Kanya Rashi Love Life)

कन्या राशि वालों के लिये साल 2022 में निजी और पारिवारिक जीवन में ग्रहों की शुभ स्थिति आपके दांपत्य जीवन में अनुकूलता आने के संकेत दे रही है। लेकिन ग़लतफ़हमियों के कारण पार्टनर से ब्रेकअप भी हो सकता है।अगर आप अविवाहित हैं और कोई आपको भा गया है तो आप उसे प्रपोज़ कर सकते हैं। आपको सकारात्मक जवाब भी मिलेगा। यदि आप अपने प्यार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो किसी के बहकावे में ना आएँ। कोई भी फ़ैसला अपनी सूझबूझ से लें। इस साल जातकों के प्रेम जीवन पर शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। इस साल आपके परिवार और भाई-बहनों के लिए सबसे अधिक उत्तम रहेगा। क्योंकि इस समय आपके भाई-बहन के तृतीय भाव के स्वामी ग्रह का गोचर क्रमशः कार्यक्षेत्र भाव और भाग्य भाव में होगा। जिससे आपको उनसे सहयोग मिलेगा, साथ ही उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कन्या राशि की सेहत ( 2022 Me Kanya Rashi Ki Sehat)

कन्या राशि के जातक 2022 में जातक ख़राब दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं। जोड़ों में दर्द, अपज और सिरदर्द की समस्या होने की संभावना है। ख़राब स्वास्थ्य के कारण कार्य-स्थल पर आपका काम भी प्रभावित होगा। साल के मध्य में ऊर्जावान बने रहेंगे। इस साल यदि आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं तो, इस दौरान आपको उस समस्या से हमेशा-हमेशा के लिए निजात मिल सकती है।

कन्या राशि वाले करें साल 2022 में उपाय

साल 2022 में कन्या राशि वाले जातक अपने आय वृद्धि संबंधों में मंजबूती के लिए गणेश जी और दुर्गा देवी का पूजन करें। सुहागनों की सुहाग सामग्री देंगे तो सौभाग्य बढ़ेंगा और विवाह की परेशानी दूर होगी। भगवान शिव, सूर्य की अर्चना व ब्रह्मणों को दान-दक्षिणा देना अनिष्ट फल को हटाने में कारगर होगा। शुभ रंग --हरा ,गुलाबी ,ग्रे और काला

कन्या राशि के लिए 2022 में चेतावनी

आने वाले साल में कन्या राशि के जातक इस साल स्वस्थ्य रहने के लिए योग करें। इस साल अगर ऑफिस में परेशानी हो तो नजरअंदाज करें। छोड़ने की जल्दबाजी न करें। नहीं तो परेशान रहेंगे।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

कन्या राशि का भविष्य 2022, Love Life,कन्या राशि विवाह योग्य 2022, सरकारी नौकरी, Kanya Rashifal January 2022, Kanya Rashifal February 2022, Kanya Rashifal March 2022, Kanya Rashifal April 2022, Kanya Rashifal May 2022, Kanya Rashifal June 2022, 2022 Ka Rashifal, 2022 नवंबर का राशिफल,2022 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2022 Ka, horoscope 2022 का व्यवसायिक राशिफल, 2022 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, सिंह राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2022 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,कन्या राशि 2022 की भविष्यवाणी,कन्या राशि 2022 कैसा रहने वाला है,


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story