×

Kapoor Ke Jyotish Totke: गरीबी से है परेशान, बनना चाहते हैं अंबानी जैसा धनवान तो आज ही आजमाएं कपूर से जुड़े चमत्कारी टोटके

Kapoor Ke Jyotish Totke: हम पूजा के दौरान कुछ चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ताकी हमारी पूजा अधूरी न मानी जाए। इसके लिए पूजा की सामग्री में कपूर को शामिल करें, तो अच्छा रहेगा, वरना इसके बिना पूजा कुछ अधूरी मानी जाती है।जानिए इसके चमत्कारी फायदे...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 Dec 2021 6:11 AM GMT (Updated on: 16 Dec 2021 6:27 AM GMT)
Kapoor Ke Jyotish Totke
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

कपूर के अचूक ज्योतिषीय टोटके (Kapoor Ke Jyotish Totke )

मनुष्य मानसिक शांति के लिए हर रोज ईश्वर का ध्यान करते हैं, इसमें से कुछ लोगों की पूजा-पाठ में गहरी आस्था होती है तो कुछ लोगों की कम, लेकिन कभी -कभी पूजा का भी पूर्ण फल नहीं मिलता है। तो इसमें हमारी ही चुक होती है। इसके लिए हम पूजा के दौरान कुछ चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ताकी हमारी पूजा अधूरी न मानी जाए। इसके लिए पूजा की सामग्री में कपूर को शामिल करें, तो अच्छा रहेगा, वरना इसके बिना पूजा कुछ अधूरी मानी जाती है।

'कपूर' का इस्तेमाल पूजा के साथ की समृद्धि को बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। 'कपूर' से धन की कमी ,तमाम तरह की परेशानियां दूर कर समृद्धि की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।सभी के घर में पूजा स्थान पर 'कपूर' जरूर होता है। इसका प्रयोग वातावरण को शुद्ध करने के साथ किस्मत चमकाने में भी किया जाता है। तो अगर आप भी अपनी सोई किस्मत को चमकाना चाहते हैं, तो 'कपूर' का सही तरीके से इस्तेमाल करें। इससे आपके घर में खुशियां ही खुशियां छाएंगी।

कपूर का यह मंत्र बताता है महत्व

कपूर की महिमा इस मंत्र में गाई गई है। इसी मंत्र से शंकर भगवान शंकर की स्तुति की जाती है।

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।

सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।

इस मंत्र का आशय है कि जो कर्पूर जैसे गौर वर्ण वाले हैं और करुणा के अवतार हैं। भुजंगों यानी सांपों का हार धारण करते हैं, वे भगवान शंकर माता भवानी सहित मेरे ह्रदय में हमेशा निवास करें और उन्हें मेरा प्रणाम है, मैं उन्हें नमन करता हूं। मंत्र में यह स्तुति भगवान शंकर के लिए की गई है।

रात में कपूर जलाने से क्या होता है?

इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। रात को सोते समय यदि शयनकक्ष और पूरे घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण शांत रहता है। घर में कपूर जलाकर दिखाने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।कपूर जलाने से घर में शांति बनी रहती है। यदि आप घर में कपूर जलाकर दिखाते हैं तो वातावरण शुद्ध होता है।


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)


कपूर को कैसे जलाये?

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर रोज सुबह-शाम घी में भिगोया हुआ कपूर जलाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं रहता है। वहीं, भाग्य चमकाने के लिए आप 12 साबूदाने को कपूर के साथ जला दें। अगर यह काम बृहस्पतिवार को करेंगे तो ज्यादा शुभ होता है।

कपूर से होगी धन की बरसात

अगर आप दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी आपके घर में पैसों की तंगी बनी रहती है। तो कुछ दिनों तक रात के समय चांदी की कटोरी में 'कपूर' और लौंग को जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके कष्टों को कम करके धन की बरसात करेंगी।

कपूर की आरती कैसे करें?

धर्म के कामोंं में कपूर का अहम स्थान है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार छोटी सी कपूर की टिकिया से बड़े से बड़े समस्या का समाधान कर सकते हैं। यदि घर में नियमित रूप से सुबह और शाम घर के मंदिर में कपूर से दुर्गा आरती की जाए तो देवी-देवता प्रसन्न होकर उस घर में सदा के लिए बस जाते हैं। गुलाब के फूल में कपूर के टुकड़े को रख शाम को उसे जला देवी दुर्गा को अर्पित करें। उसके बाद आप देखें गे की आपके जीवन में धीरे धीरे खुशहाली आने लगती है।

कपूर से वास्तु दोष कम

जिस ऑफिस में काम करते हैं या फिर आपके घर में, वास्तु दोष की वजह से अक्सर कोई न कोई समस्या बनी रहती है। इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में दो 'कपूर' की गोलियां रख दें। इनके गलने के बाद फिर से गोलियां रखें। समय-समय पर 'कपूर' की गोलियां रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और वास्तु दोष भी कम होता है।

कपूर से घर का कलह होगा शांत

कई बार लोगों के घर में कलह मची रहती है। सब कुछ होते हुए भी उनकी खुशियों पर ग्रहण लगा रहता है। लेकिन अगर आपके घर में कलह मची रहती है, तो इसे शांत करने के लिए कपूर को घी में भिगोएं और सुबह और शाम के समय इसे जलाएं। ऐसा करने से जो धुंआ निकलता है, उससे घर की निगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सुख-शांति आती है।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

कपूर से नेगेटिविटी दूर

कपूर सनातम धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। हवन करने के लिए और आरती के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल के बिना धार्मिक कार्य अधूरा माना जाता है। वैज्ञानिक तथ्यों के मुताबिक पूजा या हवन करते समय जब हम कपूर जलाते हैं, तो उससे निकलने वाला धुआं आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।

कपूर से सुख-शांति और समृद्धि

कपूर को घर के वास्तु के लिए काफी शुभ माना जाता है। इसलिए घर में इसे रखा जाता है ताकि घर में वास्तु के लिहाज से सदैव साकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता रहे। कपूर के कई टोटके को भाग्यवर्धक और धनवर्धक माना जाता है। वास्तुविद के मुताबिक कपूर रोजाना घर में पूजा के दौरान जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करना वास्तु संतुलन के लिए बेहद शुभ होता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story