×

Kanya Ka Love Rashifal 29 December 2023कन्या राशि आज नौकरी और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जानिए कल का राशिफल

Kanya Ka Love Rashifal 29 December 2023कन्या राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Dec 2023 10:44 AM GMT
Kanya  Ka Love Rashifal 29 December 2023कन्या राशि आज नौकरी और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जानिए कल का राशिफल
X

Kanya Rashi 29 December 2023 :आनेवाला कल 29 दिसंबर 202 शुक्रवार पौष माह कृष्ण पक्ष तृतीया कर्क राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 29 दिसंबर2023 शुक्रवार कल की भविष्यवाणी...

29 December 2023 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन पैसों की कमी के चलते कुछ काम रुक सकते हैं। कारोबार में निवेश करने से बचें। दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। पारिवारिक माहौल किसी बात की वजह से बिगड़ सकती है। संतान की किसी बात से निराशा हो सकती है।कुछ मामलों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। काम के साथ चुनौतियाँ भी ज्यादा हो सकती है। घर में किसी का विवाह या कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। नौकरी में अधिकारी प्रशंसा करेंगे। आपको लाभ मिलेगा और आप दोनों साथ मिलकर किसी पार्टी में शरीक हो सकते हैं, जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसायिक और राजनीति से जुड़े लोगों की आमदनी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सेहत ( Health) घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा।

करियर ( Career) नौकरी और पढ़ाई में पूरी ईमानदारी से काम करेंगे,लेकिन परिणाम मनमुताबिक नहीं रहेगा।

प्यार ( Love) प्रेम में एक-दूसरे की भावनाओं का कद्र करेंगे तो रिश्ता मजबूत बनेगा।

परिवार ( Family) जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय ( Remedy) शनि यंत्र धारण करेंगे तो लाभ मिलेगा।

पूर्वाभास (Forecast) घर में मरम्मत का काम चलेगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 6

आनेवाला कल 30 दिसंबर 2023 का राशिफल व् भविष्यवाणी

आनेवाला कल 30 दिसंबर 2023 शनिवार पौष माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी कर्क राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 30 दिसंबर2023 शनिवार कल की भविष्यवाणी...

कल का कन्या राशिफल 30 दिसंबर 2023 ( Virgo Horoscope Tomorrow)

इस राशि के जातक कल का दिन गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, नहीं तो नुकसान भुगतना पड़ सकता है। नए क़रार फ़ायदेमंद रहेंगे, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं मिलेगा। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। घर के माहौल की वजह से उदास हो सकते हैं।

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story